बिना मास्क के राजधानी रायपुर की सड़कों पर निकलने वालो पर अब इस तरह से रखी जायेगी नजर , नियम तोड़ने वालों पर की जाएगी यह कार्यवाही ,,

रायपुर , 10-11-2020 7:31:05 AM
Anil Tamboli
बिना मास्क के राजधानी रायपुर की सड़कों पर निकलने वालो पर अब इस तरह से रखी जायेगी नजर , नियम तोड़ने वालों पर की जाएगी यह कार्यवाही ,,
रायपुर 10 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अब मास्क नहीं लगाने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करेगा। टावर से मास्क नहीं लगाने वालों पर निगरानी होगी।

कलेक्टर डा.एस. भारतीदासन ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी तक टला नहीं है, लोग बिना मास्क लगाए बाहर न निकलें। कलेक्टर ने जिले के गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए कहा है। दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अब अपने सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराएं। इसके बाद ही त्योहारों के कारण उनसे काम कराएं। कलेक्टर ने चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में त्योहार आदि के कारण पिछले महीने से बाजार में भीड़ बढ़ गई है। 

हम सभी को यह याद रखना है और सचेत रहना है कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए लोगों को एक बार फिर से जागरूक करना आवश्यक हो गया है। लोग बेपरवाह बाजार में घूम रहे हैं। दोबारा कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए सावधानी रखने, मास्क लगाकर रहने और छह फिट की दूरी बनाये रखने की जरूरत है।

इन इलाकों में होगी निगरानी - 

कलेक्टर ने बताया कि गैर सरकारी संगठनों के वालिंटियर के माध्यम से शहर के भीड़ वाले बाजार जैसे शास्त्री मार्केट, गोल बाजार, पंडरी, तेलीबांधा, कटोरा तालाब, मालवीय रोड, स्टेशन रोड, बूढ़ातालाब, सुंदर नगर, डीडी नगर आदि जैसे स्थानों पर टावर बनाकर माइक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता को भी अपनी जवाबदारी समझनी होगी और कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा।

नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई - 

कोरोना संक्रमण से बचाव और नियंत्रण के लिए दल का गठन किया गया है। दल के निरीक्षण के दौरान बिना मास्क या कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन नहीं करने वालों पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. गौरव कुमार सिंह, निगम आयुक्त सौरभ कुमार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी और व्यापारी संघ जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH