छत्तीसगढ़ - शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट , हुआ गिरफ्तार

सरगुजा , 06/11/2024 6:00:15 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट , हुआ गिरफ्तार
अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2024 - सरगुजा में पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका तो पति ने लकड़़ी की फाड़ी से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना लखनपुर थानाक्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, लखनपुर थाना अंतर्गत ग्राम जुड़वानी में घूरसाय को बीती शाम पत्नी छिछोबाई (42) ने शराब पीने से मना किया। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। छिछोबाई पति द्वारा रोज शराब पीकर झगड़ करने को लेकर परेशान थी। पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने पर घूरसाय ने दरवाजा बंद करने वाले हुड़का एवं जलावन लकड़ी से छिछोबाई की बेदम पिटाई कर दी। छिछोबाई बेहोश होकर गिर गई तो घूरसाय फिर से शराब पीने चला गया एवं वापस आकर सो गया। 

सुबह घूरसाय ने देखा तो उसकी पत्नी छिछोबाई की मौत हो गई थी। उसने अपने चचेरे भाई एवं परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनपुर थाना प्रभारी अवश्नी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में घूरसाय (45) के खिलाफ धारा 103(1) BNS का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH