छत्तीसगढ़ - धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन में गिरा युवक , हुई दर्दनाक मौत

सरगुजा , 05/11/2024 7:30:46 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - धान मिसाई के दौरान थ्रेसर मशीन में गिरा युवक , हुई दर्दनाक मौत
अम्बिकापुर 06 नवम्बर 2024 - सरगुजा जिले के तेलाइधार में मंगलवार को धान की थ्रेसिंग के दौरान एक ग्रामीण युवक धान के साथ मशीन के अंदर घुस गया। जब तक थ्रेसर को बंद किया जाता, उसका शरीर क्षत-विक्षत हो गया और युवक की मौत हो गई। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, सीतापुर थाना क्षेत्र के तेलाइधार निवासी किसान मुकेश बैगा के खलिहान में मंगलवार को थ्रेसर मशीन से धान की मिसाई की जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे गांव का युवक महेश्वर उर्फ मजाना (40) नशे में धुत होकर वहां पहुंचा। उसने थ्रेसिंग कर रहे मजदूरों से कहा कि मैं बताता हूं, थ्रेसिंग कैसे की जाती है। महेश्वर उर्फ मजाना धान से लोड ट्रैक्टर की ट्रॉली पर चढ़ गया और मशीन से सटकर खड़ा हो गया। 

उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह धान की फसल सहित थ्रेसर मशीन के अंदर चला गया। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही थ्रेसर मशीन में महेश्वर पिस गया। मशीन बंद करते तक उसके शरीर पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका था। घटना की सूचना मिलने पर सीतापुर पुलिस मौके पर पंहुची और स्थानीय लोगों के सहयोग से बड़ी मशक्कत के बाद मृतक का शरीर थ्रेसर मशीन से बाहर निकाला गया। 

थ्रेसर मशीन से बाहर निकालने के बाद मृतक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। बुधवार सुबह उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इस संबंध में थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख ने बताया कि इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH