सक्ती शहर के नामी सटोरिये ने किया बड़ा एलान , सक्ती सहित 04 जिलों में मचा हड़कंप

सक्ती , 01-11-2024 7:43:48 AM
Anil Tamboli
सक्ती शहर के नामी सटोरिये ने किया बड़ा एलान , सक्ती सहित 04 जिलों में मचा हड़कंप
सक्ती 01 नवम्बर 2024 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी और चौकाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। खबर यह है कि क्रिकेट सट्टा खिलाने के लिए चार जिलों में बदनाम सक्ती का कुख्यात सटोरिया लापता मोहन ने सट्टे के कारोबार से किनारा कर लिया है। मतलब यह कि अब लापता मोहन ने क्रिकेट सट्टा खिलाना बंद कर दिया है। लापता मोहन के इस फैसले के बाद जँहा पुलिस ने राहत की सांस ली है वही सट्टा खेलने वाले लापता मोहन के ग्राहक दांव लगाने के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे है।

क्रिकेट सट्टे के काले कारोबार से किनारा करने की प्रेरणा लापता मोहन को कँहा से मिली इस बात की सही जानकारी फिलहाल नही मिल पाई है। लेकिन लापता मोहन के पर्सनल सेकेट्री ने मीडिया को बताया की छोटी दीवाली की देर रात लापता मोहन के सपने में सक्ती के पूर्व थाना प्रभारी शर्मा साहब आये थे और उन्होनें लापता मोहन के कान में कुछ कहा। सपने में शर्मा जी का बोल वचन सुनने के बाद सुबह उठते ही लापता मोहन ने क्रिकेट सट्टे से सन्यास लेने का एलान कर दिया।

बता दे कि ये वही लापता मोहन है जो IPL सीजन 2024 के दौरान सक्ती से मैच चलते तक गायब रहा लोग शोसल मीडिया के जरिये मोहन को वापस बुलाने के लिए निवेदन करते रहे लेकिन मोहन ऐसा लापता था कि आया ही नही लेकिन जैसे ही IPL का मैच खत्म हुआ भगवान की तरह ढन्न से प्रकट होकर सबको चौका दिया। अब आज फिर एकबार सट्टा त्यागने का एलान कर फिर से लोगो को 440 वॉल्ट का झटका दे दिया।

 लापता मोहन के क्रिकेट सट्टे से सन्यास लेने की खबर के बाद सक्ती के सट्टा बाजार में सन्नाटा पसर गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लापता मोहन कब तक अपनी जुबान में कायम रहता है क्योंकि लापता मोहन अपनी जुबान से पलटने और किये वादे को तोड़ने के लिए भी बदनाम है।

अगले एपिसोड में हम इस बात का खुलासा करने की कोशश करेंगे कि आखिर देर रात लापता मोहन के सपने में आकर शर्मा जी ने कान में ऐसा क्या कहा कि उसने सट्टे के कारोबार से किनारा करने का फैसला कर लिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH