छत्तीसगढ़ - कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने आरक्षक पर तानी पिस्टल , ASP ने कही यह बात

बिलासपुर , 31/10/2024 11:51:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने आरक्षक पर तानी पिस्टल , ASP ने कही यह बात
बिलासपुर 31 अक्टूबर 2024 - बिलासपुर के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग ने बुधवार की रात एक आरक्षक पर पिस्टल तान दी। आरक्षक GPM जिले में पदस्थ है। वह अपने दोस्त की कार को छोड़ने आया था, तभी शराब के नशे में रंजन गर्ग आया और उसे देखकर हथियार लहराने लगा। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। 

बताया जा रहा है कि रवि शर्मा आरक्षक के पद पर कार्यरत है। वह बुधवार की रात अपने दोस्त की गाड़ी छोड़ने के लिए बिलासपुर के देवरीखुर्द आया था। यहां चौक पर उसने अपने दोस्त को बुलाया था और उसका इंतजार कर रहा था। 

आरक्षक रवि शर्मा ने अपनी शिकायत में बताया कि वो चौक पर अपनी गाड़ी के पास खड़ा था, तभी शराब के नशे में हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग लड़खड़ाते हुए आया। उसने सिपाही से बोला तू यहां कहां घूम रहा है, जिसके बाद उसने अपने हाथ में रखे पिस्टल तान दी। उसकी हरकतों को देखकर आरक्षक उससे बातचीत करते हुए उलझाए रखा। कुछ देर बाद रंजन गर्ग वहां से चला गया। 

एडिशनल एसपी सिटी उमेश कश्यप का कहना है कि आरक्षक ने मामले की शिकायत तोरवा थाने में की है। पता चला है कि आरक्षक भी शराब के नशे में था। देर रात वो गौरेला- पेंड्रा- मरवाही से यहां क्यों आया था। रंजन गर्ग से उसका क्या कनेक्शन है। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, रंजन गर्ग अपने घर से गायब है। मामला संदिग्ध है, जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH