छत्तीसगढ़ में एक सहेली ने अपनी सहेली का कराया नाबालिग दोस्त से दुष्कर्म , गर्भवती होने पर खुला मामला ,,

बिलासपुर , 09-11-2020 7:58:07 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक सहेली ने अपनी सहेली का कराया नाबालिग दोस्त से दुष्कर्म , गर्भवती होने पर खुला मामला ,,
बिलासपुर 09 नवम्बर 2020 - बर्थ डे मनाने के बहाने नाबालिग स्कूली छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस ने वारदात में शामिल मुख्य आरोपी समेत तीन को हिरासत में ले लिया है। मामला तखतपुर क्षेत्र का है।

बर्थ डे मनाने के बहाने ले गए, नशीला कोल्डड्रिंक पिलाकर किया दुष्कर्म

तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा का बीते मार्च महीने में जन्मदिन था। इस पर उसकी सहेली जन्मदिन मनाने के बहाने स्कूटी में लेने के लिए घर पहुंच गई। नाबालिग के मना करने पर उसकी सहेली ने फ्रेंडशिप तोड़ने की बात कही, तो वह जाने के लिए राज़ी हो गई।  इस दौरान किशोर आरोपी के दोस्त महेंद्र ठाकुर पिता गोविंद सिंह (22), वासुदेव ठाकुर पिता दद्दू ठाकुर (19) भी आ गए। 

सभी मिलकर बेलपान तरफ गए, जहां सूने मकान में नाबालिग को ले गए। फिर आरोपी के साथ नाबालिग को कमरे में बंद कर दिया, और बाहर से ताला बंद कर दिए। इस दौरान आरोपी ने छात्रा को कोल्डड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। 

इसके बाद उसने जबरिया दुष्कर्म किया वारदात के समय सभी सहयोगी आरोपी बाहर थे इस घटना के बाद उसकी सहेली उसे स्कूटी में बैठाकर घर ले आई साथ ही इस घटना की जानकारी देने पर उसे बदनाम करने की धमकी दी।

किशोरी गर्भवती हुई, तब खुला राज

इस घटना का राज तब खुला, जब शनिवार को नाबालिग छात्रा के पेट में असहनीय दर्द हुआ। इसके बाद परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गए। जांच के बाद किशोरी छात्रा के गर्भवती होने की बात सामने आई, तो परिजनों के होश उड़ गए, उन्होंने छात्रा से पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई।

परिजन नाबालिग के साथ थाने पहुंचे, और मामले की रिपोर्ट की। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत महेंद्र ठाकुर, वासुदेव ठाकुर , प्रिया ठाकुर व एक अन्य युवती को आरोपी बनाया है, और उनके खिलाफ धारा 342, 376, 506 व 4 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में तीन आरोपितों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सहेली ने कराई थी फ्रेंडशिप

पुलिस के अनुसार पीड़ित किशोरी छात्रा पिछले साल स्कूल की तरफ से डोंगरगढ़ टूर पर गई थी। तभी उसकी सहेली ने आरोपी नाबालिग से बात कराई, और फ्रेंडशिप करने की बात कही। इसके बाद से नाबालिग से बातचीत होने लगी। इस बीच वह छात्रा को हमेशा मिलने बुलाता था। लेकिन डर के कारण वह मिलने नहीं जाती थी। फिर छात्रा के जन्मदिन के दिन सहेली प्रिया जबरदस्ती ले गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH