रायपुर दक्षिण का रण - कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है रद्द , जाने क्या है वजह

रायपुर , 28-10-2024 7:43:08 PM
Anil Tamboli
रायपुर दक्षिण का रण - कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन हो सकता है रद्द , जाने क्या है वजह
रायपुर 28 अक्टूबर 2024 - रायुपर की दक्षिण विधानसभा सीट का उप चुनाव बेहद दिलचस्प होते जा रहा है। जहां एक ओर सत्ता में बैठी भाजपा उपचुनाव को पूरी गंभीरता से ले रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस भी जीत के लिए पुरजोर ताकत झोंक रही है। दोनों ही दलों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं।

 आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा का नामांकन रद्द किए जाने की मांग की जा रही है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के बृजेश पांडे ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत कर आकाश शर्मा का नामांकन रद्द करने की मांग की है।

दरअसल आज राज्य चुनाव आयोग द्वारा उप चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की पात्र जारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाश शर्मा के नाम से 2 वोटर कार्ड है। जो अलग अलग क्षेत्रो से है। जिसके चलते आकाश शर्मा का नामांकन फार्म निरस्त हो सकता है। दस्तावेज जांच करने उपरांत नामांकन फार्म निरस्त करने का अधिकार संबंधित चुनाव अधिकारी के पास है। पर्याप्त आधार और नियमानुसार आपत्ति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा। दोपहर 3 बजे साफ हो जाएगी कि रायपुर दक्षिण उपचुनाव में कितने प्रत्याशी मैदान में रहेंगे। 13 नवंबर को वोटिंग और 23 नवंबर को परिणाम की घोषणा होगी।

बता दें रायपुर दक्षिण विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को चुनावी मैदान में उतारा है तो दूसरी ओर कांग्रेस ने नए और युवा चेहरे को मौका देते हुए आकाश शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब देखने वाली बात होगी कि निर्वाचन आयोग ​भाजपा की शिकायत पर क्या फैसला लेती है।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH