छत्तीसगढ़ के एक जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला , बेहोशी की हालत में हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती ,,
छत्तीसगढ़ , 09-11-2020 4:17:19 AM
रायपुर 08 नवम्बर 2020 - मध्यप्रदेश के भेड़ाघाट से वापस लौट रहे है धमतरी के जिला पंचायत सदस्य गोंविद साहू पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। इस हमले में जिला पंचायत सदस्य गोविन्द साहू गम्भीर रूप घायल हो गए हैं, जिन्हें ईलाज के लिए रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि गोंविद साहू अपने गांव गुजरा के लोगों के साथ साहू समाज की आराध्य माता कर्मा की मूर्ति लाने मध्यप्रदेश के भेंड़ाघाट गए थे। वे जब मुर्ति लेकर वापस लौट रहे थे तब मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ बाॅर्डर के पास अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य अभी बेहोशी की हालात में है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।














