बिना आतिशबाजी के मनेगी दिवाली , राज्य सरकार ने फटाखे फोड़ने पर लगाई रोक

देश , 27-10-2024 7:56:24 AM
Anil Tamboli
बिना आतिशबाजी के मनेगी दिवाली , राज्य सरकार ने फटाखे फोड़ने पर लगाई रोक
बंगलुरू 27 अक्टूबर 2024 - 31 अक्टूबर को देश भर में दिवाली मनाई जाएगी। इसी बीच कर्नाटक के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्नाटक की जनता इस साल दिवाली नहीं मना सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस साल दिवाली के दौरान केवल हरे पटाखों (ग्रीन क्रैकर्स) के उपयोग की अनुमति दी है। उन्होंने जिला कलेक्टर्स और जिला पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पटाखों की बिक्री और उपयोग पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसे पटाखों की अनुमति किसी भी हाल में नहीं दी जानी चाहिए, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। मुख्यमंत्री ने पटाखों की भंडारण और बिक्री प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही न होने पर जोर दिया और निर्देश दिया कि सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाए। सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा कि, नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर विक्रेताओं के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। 

CM सिद्धारमैया ने यह भी स्पष्ट किया कि पटाखों को जलाने का समय रात 08 बजे से 10 बजे तक ही निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, हरे पटाखों के अलावा किसी अन्य प्रकार के पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकती। इन नियमों का उल्लंघन करने पर पटाखा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रशासन से भी कहा है कि इन नियमों का कड़ाई से पालन करवाने के लिए वह सख्ती से निगरानी रखें। उन्होंने जनता से अपील की है कि दिवाली का त्योहार सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल तरीके से मनाया जाए।

ग्रीन क्रैकर्स की बात करें तो ये पटाखे पर्यावरण के प्रति कम हानिकारक माने जाते हैं। इनसे होने वाला प्रदूषण सामान्य पटाखों की तुलना में कम होता है। सरकार ने यह कदम पर्यावरण की सुरक्षा और प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उठाया है, ताकि त्योहार के समय में हवा की गुणवत्ता खराब न हो और लोगों की सेहत पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH