छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ भागी पत्नी पर पति ने किया इनाम घोषित , पता बताने वाले को मिलेगा 20 हजार नगद

रायगढ़ , 26/10/2024 9:59:28 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ भागी पत्नी पर पति ने किया इनाम घोषित , पता बताने वाले को मिलेगा 20 हजार नगद
रायगढ़ 26 अक्टूबर 2024 - रायगढ़ जिले में विवाहिता अपने बच्चे को छोडक़र प्रेमी के साथ भाग गई। परेशान पति ने दोनों का पता बताने पर 20 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस और पति को उसका अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। उक्त मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। पत्नी के भागे जाने के बाद परेशान पति द्वारा ईनाम की घोषणा का ये पहला मामला है जो चर्चा में आ गया। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गमेकेला में रहने वाली एक विवाहिता सीमा भगत 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे खेत जाने के नाम से घर से निकली थी जो कि देर रात तक घर नहीं लौटी और अचानक लापता हो गई। महिला के लापता हो जाने की शिकायत महिला पति ने दूसरे दिन लैलूंगा थाने में की है।

महिला का पति फिलि भगत अपनी पत्नी की खोजबीन में जुटा हुआ था, इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी सीमा भगत किसी दूसरी शख्स के साथ प्रेम करती थी और उसी के साथ वह भाग गई है। महिला के पति फीली भगत ने बताया कि उसकी पत्नी सीमा भगत और उसके कथित प्रेमी के द्वारा सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म के वाट्सएप में स्टेटस लगाया गया है और अपनी फोन बंद कर रखा है। 

अपनी बच्चे को छोडक़र प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद महिला के पति ने कहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका को कहीं भी काम न दिया जाए और उनका पता ठिकाना बताने वाले पर नगद 20 हजार रूपये ईनाम भी घोषित कर दिया है। महिला के पति फिलि भगत ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए बताया है कि वह भागते समय घर में रखे सोने, चांदी के जेवरात समेत नगदी रकम लेकर फरार हो गई है। 

बताया जा रहा है कि महिला का प्रेमी ग्राम पंचायत रूडुकेला का रहने वाला है। महिला के पति फिलि भगत ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका पता बताने के लिये अपना मोबाईल नंबर भी जारी किया है। बहरहाल सप्ताह भर बीत जाने के बाद भी ना तो कोई फोन उसके पति के पास आया है और ना ही घर से भागी पत्नी को खोजने में पुलिस को सफलता मिली है।

ताज़ा समाचार

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - रिश्वत लेते पटवारी और बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH