छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते DEO कार्यालय का RTE प्रभारी अरुण दुबे गिरफ्तार

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 26-10-2024 2:04:17 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते DEO कार्यालय का RTE प्रभारी अरुण दुबे गिरफ्तार
सारगंढ़ 25 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते RTE प्रभारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अरूण दुबे सहायक शिक्षक है। RTE प्रभारी द्वारा एडमिशन की क्लेम राशि भुगतान की फाइलें भेजने के एवज में 50 हजार की रिश्वत की मांग की थी। टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ प्रभारी को पकड़ा है।

दरअसल, शिकायतकर्ता चकघर पटेल, ग्राम घथोरा जिला सारंगढ़ द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में शिकायत की थी कि वह प्राइवेट स्कूल गेनेजमेन्ट एसोशिएशन जिला सारंगढ-बिलाईगढ का जिला उपाध्यक्ष है। एसोसिएशन द्वारा 44 प्राईवेट स्कूलों के सत्र 2023-24 में शिक्षा के अधिकार (RTP) के तहत दिये गये एडमिशन की क्लेम राशि भुगतान की फाइलें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से DPI कार्यालय, रायपुर भेजकर भुगतान कराने हेतु उसे अधिकृत किये जाने पर वह जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय, सारंगढ़ के RTE प्रभारी अरूण दुबे (सहायक शिक्षक) से मिला।

RTE प्रभारी अरुण दुबे द्वारा प्रति स्कूल की फाईल भेजने हेतु 10,000 की रिश्वत की मांग की गई। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सत्यापन पर आज ट्रेप आयोजित कर आरोपी अरूण दुबे को जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय, सारंगढ़ में प्रार्थी से कुल राशि का प्रथम किश्त 50,000 रू रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। 

आरोपी अरूण दुबे को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 PC एक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH