रेडियो वार्ता के दौरान जब एक नन्ही बच्ची ने मुख्यमंत्री से पूछा की स्कूल कब खुलेगा , तब मुख्यमंत्री ने दिया यह जवाब ,,
छत्तीसगढ़ , 08-11-2020 9:34:59 PM
रायपुर 08 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने का निर्णय कोरोना के हालात को देखकर ही लिया जायेगा आज इस बात को रेडियो वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात को स्पष्ट कर दिया की कोरोना के मद्देनजर सावधानी जरूरी है और जब तक कोरोना की स्थिति का आकलन नहीं कर लिया जायेगा, तब तक स्कूल नहीं खोला जायेगा।
रविवार को मुख्यमंत्री लोकवाणी रेडियो वार्ता कार्यक्रम के जरिये बच्चों के भेजे सवालों का जवाब दिया। इसी दौरान दंतेवाड़ा की एक बिटिया के पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में स्कूल खोलने को लेकर सरकार की सोच बतायी।
स्कूल खोलने का निर्णय कोरोना की स्थिति को देखकर ही लिया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि दंतेवाड़ा की भूमिका बिटिया ने बताया कि पढ़ाई तुंहर दुआर, पढ़ाई तुंहर पारा योजनाओं का लाभ आदिवासी अंचलों में भी पहुंचा है। जहां तक स्कूल खुलने और खेलकूद आदि आयोजनों का सवाल है, तो बेटा, कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग जरूरी है। कक्षाओं में या खेल के मैदान में जब बच्चे मिलकर खेलते हैं तो सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित कर पाना मुश्किल होता है। इसलिए जब तक कोरोना पर अंकुश नहीं लगता तब तक सावधानी जरूरी है और स्कूल खोलने का निर्णय कोरोना की स्थिति को देखकर ही लिया जा सकता है।














