दो दिवसीय दौरे पर कल छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , देखे मिनट टू मिनट शेड्यूल

रायपुर , 25-10-2024 2:47:54 AM
Anil Tamboli
दो दिवसीय दौरे पर कल छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु , देखे मिनट टू मिनट शेड्यूल
रायपुर 24 अक्टूबर 2024 - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को राजधानी रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 25 एवं 26 अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रायपुर और दुर्ग जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। जारी कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से एम्स रायपुर जाएंगी तथा पूर्वान्ह 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। 

इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे NIT रायपुर जाएंगी और वहां NIT के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि का वितरण करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे संध्या 6.30 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए संध्या 7 बजे से 7.30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु रात्रि भोज एवं विश्राम राजभवन में करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती करने के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। 

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु पूर्वान्ह 11.05 बजे से दोपहर 12 बजे तक IIT भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से 12.55 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सेक्टर-24 नवा रायपुर जाएंगी और वहां आयोजित सम्मान भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे वहां से संध्या 5 बजे रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH