प्रदेश में गिर रहा है कोरोना का ग्राफ , लेकिन जांजगीर चाम्पा जिला दूसरे दिन भी बना रहा हॉटस्पॉट , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 08-11-2020 6:24:09 AM
रायपुर 08 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना मरीजों की संख्या दो लाख के करीब पहुँच गई है। प्रदेश में शनिवार को 1,571 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई , वहीं 1,192 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। जबकि 22 मरीजों की मौत हो गई है । राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की कुल संख्या 1,73,872 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 23,256 है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक शनिवार को दुर्ग से 53 , राजनांदगांव से 110 , बालोद से 105 , बेमेतरा से 38 , कवर्धा से 62 , रायपुर से 127 , धमतरी से 53 , बलौदा बाजार से 44 , महासमुंद से 37 , गरियाबंद से 38 , बिलासपुर से 106 , रायगढ़ से 90 , कोरबा से 150 , जांजगीर चाम्पा से 178 , मुंगेली से 39 , गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 03 , सरगुजा से 34 , कोरिया से 15 , सूरजपुर से 38 , बलरामपुर से 24 , जशपुर से 21 , बस्तर से 33 , कोंडागांव से 69 , दंतेवाड़ा से 33 , सुकमा से 06 , कांकेर से 33 , नारायणपुर से 06 , बीजापुर से 22 और अन्य राज्य से 04 मरीज शामिल हैं।














