छत्तीसगढ़ की एक युवती को फेसबुकिया प्यार पड़ा भारी , युवती से दुष्कर्म कर युवक हुआ फरार , पुलिस तलाश में जुटी ,,
रायपुर , 08-11-2020 5:32:12 AM
रायपुर 07 नवम्बर 2020 - सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान बढ़ाकर युवतियों को झांसे में लेने और उनका दैहिक शोषण करने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर में भी सामने आया है।
यहां एक युवक ने पहले फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की और जान- पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा दिया जिसके बाद उसने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार चौरे पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाने का है युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी अजय कुमार चौरे से उसका परिचय फेसबुक के माध्यम से हुआ था। इसके बाद दोनों में मुलाकातें बढ़ीं और फिर शादी का झांसा देकर आरोपी युवती को रायपुर ले आया। यहां आरोपी ने उसका दैहिक शोषण किया। इसके बाद वह शादी की बात से मुकर गया और युवती को छोड़कर फरार हाे गया। पुलिस ने आरोपी अजय कुमार चौरे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय युवती डोंगरगढ़ की रहने वाली है। जिसकी रायपुर निवासी अजय कुमार से फेसबुक में दोस्ती हुई। अजय अक्सर युवती से मिलने जाता था। कुछ दिन पहले आरोपी ने शादी का झांसा देकर कोटा स्थित अपने फुफा के मकान घर लेकर आया और शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती शादी की बात कही तो अजय ने शादी करने से मना कर दिया जिसके बाद युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।














