छत्तीसगढ़ - दोस्त को अकेले बिरयानी खाते देख सनका युवक , पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट

सरगुजा , 22/10/2024 8:20:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - दोस्त को अकेले बिरयानी खाते देख सनका युवक , पीट-पीट कर उतारा मौत के घाट
अंबिकापुर 22 अक्टूबर 2024 - अम्बिकापुर से हत्या का अजीबों-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपने ही दोस्त की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी, क्योकि वह अकेले ही बिरयानी खा रहा था। बताया जा रहा है कि दोस्त को बिरयानी खाता देख दूसरे युवक को इतना गुस्सा आया कि उसने तैस में आकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला अंबिकापुर के कोतवाली थाना इलाक़े के श्रीगढ़ का है। 

पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले जगदीश सारथी और संजय एक्का के बीच अच्छी दोस्ती थी, दोनों किराए के मकान में रहकर रोजी-मजदूरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि जगदीश अपने दोस्त को बिना बताये बिरयानी खाने चला गया था। फिर क्या था जगदीश को बिरयानी खाता देख संजय को रास नहीं आया और उसने गुस्से में अपने साथी की जमकर पिटाई कर दी।

बताया जा रहा है कि आरोपी संजय ने जगदीश की इस कदर पिटाई कर दी, कि वह बुरी तरह से घायल हो गया। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आयी। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए इस हत्या के मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH