छत्तीसगढ़ - बस का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला , मौके पर ही हुई मौत

बिलासपुर , 20/10/2024 7:19:26 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बस का इंतजार कर रही महिला को ट्रक ने कुचला , मौके पर ही हुई मौत
बिलासपुर 21 अक्टूबर 2024 - रतनपुर मे अनियंत्रित ट्रक बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गया, इसके बाद उसने पास ही बस का इंतज़ार कर रही महिला को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को ज़ब्त कर कार्रवाई कर रही है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। 

जानकारी के मुताबिक, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम सिलदहा में रहने वाले पंकज कुमार बिंझवार इलेक्ट्रिशियन हैं। वे गुजरात में काम करते हैं। रविवार को वह अपनी मां अमरबाई को लेकर गुजरात जाने के लिए घर से निकले और गांव से आकर खंडोबा मंदिर के पास दोनों बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान रतनपुर की ओर से आ रही ट्रक अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराई, फिर बस का इंतजार कर रही अमरबाई को अपनी चपेट में ले लिया। 

हादसे में अमरबाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर वाहन छोड़कर वहां से भाग निकला। मृतका के बेटे पंकज ने हादसे की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक को जब्त कर लिया है और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर ट्रेलर के ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर

सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,

सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??

सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली

सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी

सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??

यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH