समुद्र में फिर उठा चक्रवाती तूफान , 120 Kmph की रफ्तार से चलेगी हवाएं , अलर्ट जारी

देश , 21-10-2024 12:44:56 AM
Anil Tamboli
समुद्र में फिर उठा चक्रवाती तूफान , 120 Kmph की रफ्तार से चलेगी हवाएं , अलर्ट जारी
भुवनेश्वर 20 अक्टूबर 2024 - भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD ने रविवार को एक बयान में कहा कि 23 अक्टूबर को ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना है।

IMD ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, "19 अक्टूबर को मध्य अंडमान सागर पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती क्षेत्र 20 अक्टूबर 2024 को सुबह (भारतीय समयानुसार 08:30 बजे) उत्तरी अंडमान सागर पर था। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।"

IMD ने यह भी कहा, "इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 22 अक्टूबर की सुबह तक एक दबाव में तब्दील होने तथा 23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य में एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसके बाद 24 अक्टूबर की सुबह तक ये ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ जाएगा।"

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने रविवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि इस प्रणाली के प्रभाव के कारण समुद्र की स्थिति खराब रहेगी। 21 अक्टूबर की सुबह तक हवा की गति 45 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी और उसी दिन शाम तक हवा की गति बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जो बढ़कर 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम विभाग के महानिदेशक ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 65-75 Kmph तक पहुंच जाएगी। महापात्रा ने कहा, जब चक्रवाती तूफान 24 अक्टूबर को ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों से दूर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में पहुंचेगा तो हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।"

उन्होंने मछुआरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने सलाह दी है कि वे चक्रवाती तूफान के कारण 25 अक्टूबर तक ओडिशा तट के समुद्र में ना जाएं। चक्रवात के कारण आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे तटीय राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है।

महापात्रा ने कहा, "ओडिशा के तटीय इलाकों में 23 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना है। ओडिशा में 24 और 25 अक्टूबर को अधिकतम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH