सक्ती से बड़ी खबर - ट्रेलर की चपेट में आकर तीन युवतियों की मौके पर ही मौत , NH-49 की घटना
सक्ती , 20-10-2024 8:08:48 PM
सक्ती 20 अक्टूबर 2024 - सक्ती जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र से एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन युवतियों को रौंद दिया। हादसे में तीनों युवतियों की मौके पर मौत हो गई।
इधर हादसे के बाद से ट्रेलर का ड्राइवर फरार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना मुक्ताराजा बाराद्वार की है।
खबर अपडेट की जा रही है..

















