बहुचर्चित तंदुलडीह कांड - कोर्ट में जज और पुलिस को फूँक मार कर किया भस्म करने का प्रयास

सक्ती , 20-10-2024 6:34:30 PM
Anil Tamboli
बहुचर्चित तंदुलडीह कांड - कोर्ट में जज और पुलिस को फूँक मार कर किया भस्म करने का प्रयास
सक्ती 20 अक्टूबर 2024 - सक्ती जिले के तांडुलडीह गांव में दो दिन पहले 2 युवकों की अंधविश्वास के चलते रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी. इस घटना से हर कोई सकते में था. वहीं पुलिस ने इस मामले से अब पर्दा उठा दिया है. युवकों को मौत की नींद सुलाने वाले कोई और नहीं बल्कि उनके घर वाले ही निकले. पुलिस ने हत्या के आरोप में परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं. परिवार के सदस्यों से पूछताछ में पता चला कि मृतक दोनों युवक विक्की सिदार और विक्रम सिदार बाबा को नहीं मानते थे, जिसकी घर वाले साधना करते थे. इसी को लेकर घर के बाकी सदस्यों ने दोनों पर शैतान का साया है कहकर दोनों को बलपूर्वक भभूती खिला दी और दोनों के मुंह को दबा का रखे रहें, जिससे दोनों का दम घुटने से मौत हो गई।

विक्की और विक्रम की मौत का अंदेशा होते ही परिवार के बाकी सदस्य बहन अमरीका सिदार, चंद्रिका सिदार, भाई विशाल सिदार और मां फिरित बाई के होश उड़ गए. दोनों बहन पुलिस और गांव के लोगों को धोखा देने पागलों जैसी हरकत करती रही और दोनों को जिंदा करने का दावा करते रहे. लेकिन पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद सभी की पोल खुल गई और सारी घटना क्रम को पुलिस को बता दिया।

कोर्ट में भी जज और पुलिस के सामने चली नौटंकी

चारों आरोपियों को पुलिस ने सक्ती न्यायालय में पेश किया. उस दौरान भी आरोपियों की नौटंकी देखने को मिली, जहां जज के सामने ही अजीबो गरीब हरकत कर रही थी. वहीं कोर्ट में पेश करने गए कुछ पुलिसकर्मियों पर फूंक मारकर डराने लगी।

बता दें कि बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांडुलडीह गांव में एक ही परिवार के चार सदस्य तंत्र साधना कर रहे थे, जबकि पास में ही दो युवक विक्की और विक्रम सिदार की लाश 18 अक्टूबर को पड़ी हुई मिली थी. घटना के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की दिमागी हालत भी खराब हो गई थी. युवकों की रहस्यमय मौत की जांच के लिए पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इधर जांच के लिए फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया था. दो दिनों की छानबीन और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

आरोपियों ने मृतक युवकों के मुंह में जबरन जो भभूती डाल कर उनको खिलाया था. उस भभूती में क्या मिला था उसकी फोरेंसिक रिपोर्ट आनी अभी बाकी है. हालांकि बल पूर्वक मुंह दबाने से उनका दम घुटा और उनकी मौत हुई, ये बात जांच में सामने आ चुकी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH