सक्ती तांदुलडीह कांड में नया खुलासा - दोनो मृतकों पर था प्रेत का साया?? , हवन की आड़ में हुआ था पूरा खेला,

सक्ती , 20-10-2024 12:46:46 AM
Anil Tamboli
सक्ती तांदुलडीह कांड में नया खुलासा - दोनो मृतकों पर था प्रेत का साया?? , हवन की आड़ में हुआ था पूरा खेला,
सक्ती 19 अक्टूबर 2024 - सक्ती जिले के बाराद्वार थाना अन्तर्गत ग्राम लोहरकोट के आश्रित गांव तांदुलडीह में 17-18 अक्टूबर की रात छह लोगों का एक परिवार तंत्र-मंत्र के जाल में इस कदर फंस गया कि अपने ही दो भाईयों को जहर दे दिया। दोनों युवकों के पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि दोनों को फर्टिलाइजर (जहरीला पदार्थ) दिया गया था। साथ ही दोनों युवकों के गले, शरीर में धुएं का अंश भी मिला है।

इससे पुलिस आशंका जता रही है कि मौत से पहले घर में हवन किया गया, जिसके बाद दोनों को किसी चीज में जहर मिलाकर खिलाया गया। इससे दोनों की मौके पर तड़प- तड़प कर मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या का अपराध दर्ज किया है। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बड़ी बेटी अमरीका बाई द्वारा तंत्र-मंत्र किया जाता था, अमरीका पहले सामान्य ही थी। लेकिन कुछ समय से तंत्र-मंत्र में पढ़ कर अपने तीन भाइयों एक बहन और मां के साथ घर पर ही साधना करने लगी थी।

बताया जा रहा है कि अमरीका बाई को शक था कि उसके दो भाई विक्रम और विक्की के अंदर प्रेत आत्मा आ गई है। इसी से छुटकारा दिलाने के लिए कुछ दिनों से घंटों-घंटों परिवार के साथ मंत्रों का जाप कर रही थी। घटना वाले दिन 17 अक्टूबर को भी पूरे परिवार के द्वारा साधना किया जा रहा था। अमरीका बाई द्वारा तंत्र-मंत्र पढ़ा जा रहा था और परिवार के बाकी लोग इन बातों को दोहरा रहे थे।

पुलिस ने दोनों युवकों के पोस्टमार्टम के आधार पर घर के चार अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। चारों से पूछताछ में पुलिस को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। चारों पूछताछ में कभी सामान्य तरीके से जवाब तो कभी असामान्य तरीके से जवाब दे रहे है। डॉक्टरों की मौजूदगी में पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले में एसपी अंकिता शर्मा खुलासा कर इसकी जानकारी मीडिया का देगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH