छत्तीसगढ़ - 28 वर्षीय युवक ने ट्रक के सामने कूद कर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर , 18/10/2024 7:50:53 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 28 वर्षीय युवक ने ट्रक के सामने कूद कर की खुदकुशी , पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर 19 अक्टूबर 2024 - बिलासपुर में युवक के आत्महत्या करने का लाइव वीडियो सामने आया है। युवक शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे घर से निकला था, जिसके बाद मेन रोड में जाकर बैठा रहा। इस दौरान सामने से ट्रक आते देखकर अचानक वह सामने कूद गया। वीडियो में युवक सुसाइड करने तेजी से ट्रक के सामने भागते दिख रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

दयालबंद स्थित गुरुद्वारे के सामने शुक्रवार की सुबह 4 बजे ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। तब उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। आसपास के लोगों को लगा कि तेज रफ्तार ट्रक उसे टक्कर मारकर भाग गया है। बाद में युवक की पहचान टिकरापारा निवासी अमित राजगीर (28) के रूप में हुई। जिसके बाद उसके परिजन को घटना की जानकारी दी गई। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। 

TI एस.आर. साहू ने बताया कि इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर डर की वजह से वहां से भाग निकला। जिस पर पुलिस की टीम आरोपी ट्रक और ड्राइवर की पहचान कर तलाश कर रही थी। इस दौरान जांच के लिए पुलिस ने आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की, तब पता चला कि घटना के समय युवक सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान सामने से ट्रक आते देख कर वह दौड़ते हुए कूद गया। जिसके बाद युवक के आत्महत्या का पता चला। हालांकि, अभी युवक के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस की जांच और पूछताछ में पता चला कि अमित प्लंबर का काम करता था। उसके पिता संतोष राजगीर भी रोजी-मजदूरी करता था। अमित नशे का आदी था। हालांकि, पुलिस की प्रारंभिक जांच में उसके सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH