छत्तीसगढ़ के इस जिले में युवती को भगा कर ले जाने वाले युवक पर परिजनों ने किया जानलेवा हमला , ईलाज के दौरान युवक की हुई मौत ,,

बिलासपुर , 07-11-2020 10:30:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के इस जिले में युवती को भगा कर ले जाने वाले युवक पर परिजनों ने किया जानलेवा हमला , ईलाज के दौरान युवक की हुई मौत ,,
बिलासपुर 07 नवम्बर 2020 -  नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने के आरोप में लड़की के परिजनों ने लड़के से मारपीट की, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस के आरोपी 03 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, घटना रतनपुर थाना क्षेत्र के बोधिबन्द गाँव की है।

जानकारी के मुताबिक रतनपुर थाना क्षेत्र के बोधिबंद में रहने वाले रामनारायण पिता सीताराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष मोहल्ले की एक नाबालिग किशोरी को भगा ले गया। सितम्बर महीने में हुई इस घटना के कुछ दिनों बाद लड़की के परिजनों को पता चला, कि राम नारायण उनकी बेटी के साथ तखतपुर क्षेत्र के बिजराकापा में रह रहा है। लड़की के परिजन बिजराकापा पहुंचे, और लड़की को अपने साथ गाँव लेकर आ गए। कुछ दिनों बाद रामनारायण भी गाँव लौट आया।

घटना के बाद से लड़की के परिजन राम नारायण को सबक सिखाने मौके की तलाश में थे। बीते 30 सितम्बर की रात रामनारायण उन्हे गाँव में अकेले मिल गया, तो लड़की के परिवार वालो ने लाठी डंडे से हमला करते हुए घायल कर दिया था। युवक को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था, जहाँ उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी जिसका उपचार किया जा रहा था, जहाँ से तबीयत ठीक लगने की स्थिति में 12 अक्टूबर को फिर वापस घर ले गए थे, लेकिन इसी बीच युवक की फिर से तबियत बिगड़ गई जिसे फिर से बर्न एंड ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया, जहाँ 6 नवम्बर को युवक की मौत हो गई।

इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने  धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी संदीप नेताम उर्फ संटी पिता गेंद राम नेताम उम्र 22 वर्ष, पिंटू नेताम पिता गेन्दू नेताम उम्र 18.6 वर्ष और मुकेश नेताम पिता गेंद राम नेताम उम्र 28 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ - पेड़ पर लटकती मिली दो जिगरी दोस्तो की लाश, क्या है मामला इसकी जांच में जुटी पुलिस
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उसमानी ने दिया पद से इस्तीफा
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - हाईकोर्ट से अमित जोगी को बड़ा झटका, तीन हफ्ते में करना होगा सरेंडर, जाने क्या है मामला??
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ - IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खेलाते मोहम्मद असलम सहित 04 सटोरिये गिरफ्तार, नगद और मोबाईल जप्त
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक वारदात - अधेड़ ब्यक्ति ने कुत्ते के साथ किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल होते ही लोगो मे फैला आक्रोश
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने मुस्लिम परिवार पर किया जानलेवा हमला, एक कि मौत और 06 घायल
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 TI का हुआ ट्रांसफर, PHQ ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में जताई आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने घर मे खेला खूनी खेल, पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या करने के बाद..
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फर्जी मैरिज ब्यूरो का पर्दाफाश, शादी कराने का झांसा देकर की थीं लाखों ठगी, एक युवक और एक युवती गिरफ्तार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH