छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों ने तीर , गुलेल और पत्थर से पुलिस पर किया हमला , TI और SI सहित दर्जनों पुलिसकर्मी घायल

सरगुजा , 17/10/2024 2:14:38 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों ने तीर , गुलेल और पत्थर से पुलिस पर किया हमला , TI और SI सहित दर्जनों पुलिसकर्मी घायल
अम्बिकापुर 17 अक्टूबर 2024 - ग्रामीण और पुलिस के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। इस घटना में TI , SI , प्रधान आरक्षक , कोटवार सहित 6 पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। घटना अंबिकापुर के परसा गांव की है। जानकारी के मुताबिक परसा कोल ब्लॉक के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई के दौरान ये घटना हुई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इस दौरान तीर धनुष, गुलेल और पत्थर से पुलिस पर हमला किया है। दो पुलिस कर्मियों को तीर लगा है। 

बता दें कि परसा कोल ब्लाक के लिए पेड़ों की कटाई चल रही है। इसका विरोध ग्रामीण कर रहे हैं। पुलिस की भी काफी तैनाती क्षेत्र में है, इसी बीच ग्रामीण आक्रोशित हो गये और पुलिस-प्रशासन की टीम पर हमला कर दिया। 

पेंड़ कटाई को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश काफी दिनों से दिख रहा था। लिहाजा भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच पेड़ों की कटाई करायी जा रही थी। इस घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। ग्राम परसा में पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH