छत्तीसगढ़ - शराब को लेकर साय सरकार ने लिया बड़ा फैसला , अब नही होगा मिलावट का डर , जाने क्या है मामला

रायपुर , 17-10-2024 7:41:33 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - शराब को लेकर साय सरकार ने लिया बड़ा फैसला , अब नही होगा मिलावट का डर , जाने क्या है मामला
रायपुर 17 अक्टूबर 2024 -  देशी-विदेशी शराब की अवैध बिक्री पर लगाम कसने साय सरकार शराब की बोतलों पर अधिक सुरक्षात्मक फीचर्स वाले होलोग्राम लगाने जा रही है. इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में नासिक स्थित भारत सरकार के उपक्रम भारत प्रतिभूति मुद्रणालय से होलोग्राम खरीदने का फैसला लिया गया. शराब घोटाले में हुए होलोग्राम के खेल को देखते हुए यह फैसला काफी अहम है।

बता दें कि 2200 करोड़ रुपए के आबकारी घोटाला में बड़े सिंडिकेट की भूमिका सामने आई थी.EOW के अनुसार, शराब घोटाले को अंजाम देने के लिए नोएडा की कंपनी प्रिज्म होलोग्राफी नकली होलोग्राम बनाकर सीधे डिस्टलरी में सप्लाई करती थी, जहां से बोतलों में नकली होलोग्राम लगाकर सीधे दुकान पहुंचाया जाता था. दुकान में ऐसे शराब बोतलों की बिक्री से मिलने वाला पैसा सीधे सिंडीकेट के खजाने में जाता था।

EOW के अनुसार, 2019 से 2022 तक सरकारी दुकानों से नकली होलोग्राम लगाकर अवैध तरीके से शराब बेचा गया. इससे शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ. सिंडीकेट में आबकारी उपायुक्त, जिला अधिकारी, हवलदार समेत एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं. ये अवैध शराब की बिक्री करा रहे थे।

मामले में सिंडीकेट के सरगना अनवर ढेबर के फार्म हाउस में जमीन खोदकर नकली होलोग्राम जब्त किया था. इस मामले में नकली होलोग्राम बनाने वाली नोएडा की कंपनी प्रिज्म कंपनी के मैनेजर दिलीप पांडे, कर्मचारी अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह और दीपक दुआरी को गिरफ्तार किया गया है, जो रायपुर जेल में बंद हैं।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH