रायपुर दक्षिण का रण - भाजपा ने तय किया प्रत्याशी का नाम , हाईकमान की मंजूरी का इंतजार

रायपुर , 17-10-2024 4:08:30 AM
Anil Tamboli
रायपुर दक्षिण का रण - भाजपा ने तय किया प्रत्याशी का नाम , हाईकमान की मंजूरी का इंतजार
रायपुर 16 अक्टूबर 2024 - रायपुर-दक्षिण विधानसभा सीट के लिए चुनावी घोषणा होते ही भाजपा-कांग्रेस दोनों ने ही सबसे उपयुक्त प्रत्याशी की खोज शुरू कर दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा ने जहां तीन नाम तय कर लिए हैं और इन नामों को हाईकमान के पास भेज भी दिया गया है। वहीं कांग्रेस भी बेहतर प्रत्याशी के लिए सर्वे करा रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि उपचुनाव एक तरह से विपक्ष के लिए बड़ी चुनौती होती है। उप चुनाव में उन्हें सीधे सरकार से ही जूझना होगा।

बताया जा रहा है कि भाजपा की आंतरिक सर्वे में छह नाम तय हुए थे। इन नामों में से प्रत्याशी चयन के पैनल के लिए कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की देर रात तक बैठक चली और तीन नाम तय किए गए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही पार्टी के नेताओं में पवन साय, धरमलाल कौशिक, विक्रम उसेंडी, सरोज पांडेय के साथ ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी उपस्थित थे।

दिल्ली भेजे गए तीनों नाम अभी गुप्त रखे गए है। हालांकि नेताओं के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में टिकट की दौड़ में भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नंदन जैन और रायपुर के पूर्व सांसद सुनील सोनी और रायपुर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नाम में से किसी एक नाम पर विचार किया जा सकता है। हालांकि इसके अलावा भी प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता, रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे के नाम को लेकर भी चर्चा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH