बाबा का ढाबा को देश विदेश में मशहूर कर बुरे फंसे यू ट्यूबर गौरव वासन , इस बात को लेकर बाबा ने थाने में दर्ज कराई FIR ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बाबा का ढाबा को देश विदेश में मशहूर कर बुरे फंसे यू ट्यूबर गौरव वासन , इस बात को लेकर बाबा ने थाने में दर्ज कराई FIR ,,
नई दिल्ली 07 नवम्बर 2020 - इंटरनेट पर सनसनी बन चुके 'बाबा का ढाबा' के नाम पर पैसों के हेरफेर की बात सामने आई थी. वहीं, अब यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ दिल्ली की मालवीय नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 के तहत FIR दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस ने बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद की शिकायत के बाद जांच की और गौरव वासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. कांता प्रसाद ने आरोप लगाया कि गौरव वासन ने उससे संपर्क किया और अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने के मकसद से उनके साथ एक वीडियो शूट किया।

आरोप है गौरव वासन ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और जनता से अनुरोध किया कि वह कांता प्रसाद को वित्तीय मदद करने के लिए पैसे दान करें. बता दें की 31 अक्टूबर को कांता प्रसाद ने मालवीय नगर पुलिस स्टेशन में गौरव वासन के खिलाफ चीटिंग और फ्रॉड से संबंधित शिकायत दर्ज कराई थी. 

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वह हनुमान मंदिर मालवीय नगर मार्केट के सामने बाबा का ढाबा के नाम से एक स्टाल चला रहे हैं. और अक्टूबर के महीने में गौरव वासन ने उनसे संपर्क किया और अपने व्यवसाय को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए उनके साथ एक वीडियो शूट किया जिसे गौरव वासन ने सोशल मीडिया पर वीडियो को अपने अकाउंट स्वाद ऑफिशियल के माध्यम से पोस्ट किया और जनता से अनुरोध किया कि वह कांता प्रसाद को आर्थिक रूप से मदद करने के लिए पैसे दान करें. वीडियो वायरल हुआ और शिकायतकर्ता के अनुसार, गौरव ने जानबूझकर केवल अपने और अपने परिवार के सदस्यों के बैंक विवरण और दान के लिए मोबाइल नंबर साझा किए और भारी मात्रा में पैसा एकत्र किया और बाद में शिकायतकर्ता को धोखा दिया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और धारा 420 के FIR दर्ज किया. बता दें कि पिछले महीने 'बाबा का ढाबा' का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था. वीडियो में कांता प्रसाद को यह कहते हुए देखा गया कि दुनिया भर में चल रही महामारी के बीच उनकी आय 100 रुपये से कम थी. ये वीडियो यू-ट्यूबर गौरव वासन ने शूट कर अपने चैनल पर अपलोड किया था और दिल्ली वालों से बुजुर्ग जोड़े की मदद करने का अनुरोध किया. उन्होंने लोगों से पैसे दान करके उनकी आर्थिक मदद करने के लिए भी कहा था.

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH