छत्तीसगढ़ में एक बर्खास्त व एक निलंबित पुलिस अधिकारी आर टी आई कार्यकर्ता के साथ मिल कर खोल लिए थे निजी एन्टी करप्सन ब्यूरो ,,

रायपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में एक बर्खास्त व एक निलंबित पुलिस अधिकारी आर टी आई कार्यकर्ता के साथ मिल कर खोल लिए थे निजी एन्टी करप्सन ब्यूरो ,,
रायपुर 07 नवम्बर 2020 -  EOW ने जेल भेजने की धमकी देकर अफसरों से अवैध वसूली करने वाले दो पुलिसकर्मियों और एक एक्टिविस्ट को गिरफ्तार किया है। वह अफसरों के खिलाफ शिकायतों और प्रकरणों की जानकारी जुटाने के बाद उन्हें फोनकर धमकी देते थे। साथ ही मुंहमांगी रकम देने पर उनके पुराने प्रकरण का खात्मा कराने का झांसा देते थे।

ईओडब्ल्यू के चीफ आरिफ शेख ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता लेकर बताया कि पिछले काफी समय से एसीबी और ईओडब्ल्यू की आड़ लेकर वसूली करने की शिकायत मिल रही थी। इसकी जांच करने के बाद बर्खास्त एसआई सत्येन्द्र सिंह वर्मा भाटापारा, निलंबित एएसआई विनोद वर्मा और एक्टिविस्ट राकेश तराटे को गिरफ्तार किया गया है। तीनो ही रैकेट बनाकर ब्लैकमेल कर वसूली करते थे। इसके लिए पुराने प्रकरणों की जानकारी जुटाते थे। एक बार रकम देने के बाद हर महीने वसूली करने पहुंच जाते थे।

रिश्वतखोरी के आरोप में बर्खास्त एसआई सत्येंद्र सिंह वर्मा जेल जा चुका है। जेल से रिहा होने के बाद वह ईओडब्ल्यू और एसीबी के नाम पर वसूली कर रहा था। बलौदाबाजार के एक पटवारी को पुराने प्रकरण से बरी कराने का झांसा देकर 5 लाख रुपए मांगे थे। इसी तरह लेनदेन करने वाले आरोपी एएसआई विनोद वर्मा को भी निलंबित कर दिया गया था।

इसके बाद से वह खुद को ईओडब्ल्यू का कर्मचारी बताकर वसूली कर रहा था। पिछले दिनों वन विभाग के एक अफसर को जेल भेजने की धमकी देकर 10 लाख रुपए मांगे थे। रकम नहीं देने पर किसी भी दिन जेल भेजने की धमकी देने पर उसके द्वारा रकम भी जमा कराई गई थी। इसी तरह आरटीआई एक्टिविस्ट राकेश तराटे सूचना के अधिकार के नाम पर जानकारी जुटाने के बाद ब्लैकमेल करता था।

ईओडब्ल्यू के चीफ ने बताया कि तीनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। उनके कुछ सहयोगियो की जानकारी मिली है। आरोपियों से पूछताछ कर इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH