छत्तीसगढ़ में पुलिस ने कब और किस गुंडे का किया था पहला और आखरी एनकाउंटर , पढ़े पूरी खबर

रायपुर , 16-10-2024 6:38:37 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में पुलिस ने कब और किस गुंडे का किया था पहला और आखरी एनकाउंटर , पढ़े पूरी खबर
रायपुर 16 अक्टूबर 2024 - कांस्टेबल की हत्या करने वाले कुख्यात आरोपी का पुलिस ने पांच घंटे के भीतर एनकाउंटर कर दिया था। छत्तीसगढ़ का अब तक का यह पहला और आखिरी एनकाउंटर था। इससे पूरा छत्तीसगढ़ हिल गया था। बिलासपुर जिला निवासी चुन्नू गर्ग का शराब माफियाओं और पुलिस वालों के साथ मिलकर काम करते-करते आतंक इतना बढ़ गया था कि आसपास के जिलों में उसका साम्राज्य स्थापित हो गया था।

चुन्नू गर्ग को पहले बिलासपुर के तोरवा थाने की पुलिस ने खूब संरक्षण दिया। पुलिस के संरक्षण में उसने कई वारदातों को अंजाम दिया। मगर बाद में नए थानेदार से उसकी जमी नहीं और उसके बाद पुलिस उसके पीछे पड़ गई। गिरफ्तारी के बाद लंबे समय तक जेल में रहने के बाद वह 2012 में छूटा और जेल से बाहर आने के दूसरे दिन ही बिलासपुर में एक पति-पत्नी को बंधक बनाकर रात भर मारपीट की। पुलिस ने उसकी खोजबीन तेज की तो वह कोरबा भाग गया। कोरबा भागने के दौरान तखतपुर में गार्ड का काम करने वाले अपने रिश्तेदार का रायफल लूट ले गया। तखतपुर में रायफल लूटने की घटना के बाद उसने अपने गुर्गो को खबर किया कोरबा में रहने वाली प्रेमिका के साथ वह कुछ पल बिताना चाहता है, उसके लिए एक कमरा का इंतजाम कर दे।

23 जुलाई 2012 की वह रात थी। चुन्नू गर्ग अपनी प्रेमिका के साथ कमरे में था। उसकी खबर एक होमगार्ड जवान को मिली। उसने अपने एक छत्तीसगढ़ पुलिस के एक जवान को बताया कि कोई कमरे में रंगरेलियां मना रहा है, चलते हैं देखने। होमगार्ड और पुलिस का जवान जैसे ही कमरे की खिड़की के पास पहुंचे, चुन्नू को लगा कि बिलासपुर पुलिस उसे पकड़ने आ गई है।

उसने गोली चला दी। गोली कांस्टेबल किरीट राम पटेल के पेट में लगी। किरीट पटेल को गंभीर अवस्था में बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रवाना किया गया। उस समय 2003 बैच के IPS सुंदरराज पी. कोरबा के SP थे। रात 9.30 बजे कांस्टेबल की हत्या की खबर उन्हें जैसे ही मिली, उन्होंने आरोपी को पकड़ने फोर्स को अलर्ट कर दिया।

बताते हैं, घटना को अंजाम देने के बाद चुन्नू गर्ग अपनी प्रेमिका के साथ मौके से रवाना हो गया। चूकि उस समय काफी नशे में था, इसलिए वह अपना मोबाइल बंद करना भूल गया। लिहाजा, कोरबा से चांपा स्टेशन जैसे ही पहुंचा, कोरबा पुलिस पीछा करते हुए पहुंच गई। और आरोपी को पकड़ लिया।

चांपा स्टेशन से गिरफ्तार करने के बाद कोरबा पुलिस चुन्नू गर्ग को लेकर कोरबा के लिए रवाना हुई। रात तीन बजे जैसे ही खबर आई कि कांस्टेबल का निधन हो गया। उसके तुरंत बाद ये भी खबर आई कि कोरबा के पास जंगल में पुलिस का हथियार छिन भागने की कोशिश में चुन्नू गर्ग पुलिस की गोली से मारा गया। चुन्नू गर्ग के मारे जाने पर कोरबा पुलिस ही नहीं, बल्कि बिलासपुर पुलिस ने भी राहत की सांस ली। क्योंकि, बिलासपुर के लोग भी उससे दहशत में थे। 

बहरहाल, कांस्टेबल हत्याकांड में मुख्य आरोपी एनकांउटर में मारा गया। मगर पुलिस ने उसकी प्रेमिका समेत जिन चार अन्य को आरोपी बनाया था, वे सभी बाइज्जत रिहा कर दिए गए। क्योंकि, पुलिस आरोप साबित नहीं कर पाई। जबकि रायफल भी बरामद हो गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 13 जिलों के SP का हुआ तबादला, देखे पूरी लिस्ट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH