छत्तीसगढ़ में बदले जाएंगे कई जिलों के कलेक्टर और SP , कई बड़े जिले भी हो सकते है प्रभावित

रायपुर , 15-10-2024 7:29:02 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बदले जाएंगे कई जिलों के कलेक्टर और SP , कई बड़े जिले भी हो सकते है प्रभावित
रायपुर 15 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ में कलेक्टर और एसपी का एक और ट्रांसफर लिस्ट जल्द निकलने की चर्चा है। हालांकि, कलेक्टर, एसपी के तबादले पर पिछले 15 दिनों से अटकलों का दौर पर जारी है।

ट्रांसफर की चर्चाओं के बीच सरकार ने जब गरियाबंद के SSP अमित तुकराम कांबले का ट्रांसफर किया तो लोग चौंके। क्योंकि, चर्चा तीन-चार SP के बदलने की थी। मगर सिर्फ सिंगल आर्डर निकालकर अमित को कांकेर का DIG बनाया गया और निखिल राखेचा को गरियाबंद का नया पुलिस कप्तान अपाइंट किया।

हालांकि, इससे पहले से कुछ कलेक्टरों के बदले जाने की चर्चाएं ब्यूरोक्रेसी में चल रही है। अब लगता है, कलेक्टर और एसपी के एक साथ ही तबादले होंगे। IPS ट्रांसफर में कुछ बड़े जिले के SP भी प्रभावित होंगे। तबादले में संख्या भले ही कम रहेगी मगर बदलाव बड़ा होगा। कुछ IG के भी नंबर लग सकते हैं।

वैसे, राज्य सरकार ने अब तय किया है कि कलेक्टर, एसपी की बड़ी लिस्ट नहीं निकाली जाएगी। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि सरकार के लोग नहीं चाहते कि अब तबादलों की फैक्ट्री चले। दरअसल, जैसे ही जिलों में कलेक्टर, एसपी के तबादले की चर्चाएं शुरू होती है, सरकार पर नेताओं के दवाब आने शुरू हो जाते हैं। और दूसरा, सूटकेस लेकर पोस्टिंग के बिचौलिये घूमने लगते हैं। 

कलेक्टर, एसपी पोस्टिंग के बिचौलियों को रोकने के लिए सरकार अब कोशिश कर रही कि छोटे ट्रांसफर आदेश निकले। ताकि, अफसरों को सूटकेस लेकर नेताओं के दरवाजे पर घूमने का मौका न मिले।

कलेक्टर, एसपी ट्रांसफर लिस्ट को लेकर चर्चाएं कई दिनों से चल रही है। मगर अभी यह तय नहीं है कि सरकार इस लिस्ट को कब जारी करेगी। हालांकि, बदलाव निश्चित है।सरकार को जब समय मिलेगा, आदेश निकल जाएगा। वह दीपावली से पहले भी हो सकता है और बाद भी। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH