इन राज्यो में बिना आतिशबाजी के मनेगी दीपावली , जाने किन किन राज्यों ने फटाखो पर लगाया है प्रतिबंध ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
इन राज्यो में बिना आतिशबाजी के मनेगी दीपावली , जाने किन किन राज्यों ने फटाखो पर लगाया है प्रतिबंध ,,
नई दिल्ली 06 नवम्बर 2020 - देश में कोरोना वायरस थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच दीपावली के त्योहार के मद्देनजर राज्यों में प्रदूषण न बढ़ जाए और प्रदूषण के कारण कोरोना महामारी रफ्तार न पकड़ ले इस कारण देश के कई राज्यों में अभी तक पटाखों के खरीदने-बेचने और फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. दिल्ली में कोरोना एक तरफ खत्म होने का नाम नहीं ले रहा वहीं दिल्ली के प्रदूषण को लेकर कोर्ट और दिल्ली सरकार दोनों ही चिंतित है. इस बाबत गुरुवार की शाम दिल्ली सरकार ने अपने कई अधिकारियों के साथ बैठक कर हालात की समीक्षा की. दिल्ली में पहले ही पटाखे पर बैन लगाया जा चुका है. इसी तरह एक एक कर कई राज्यों ने अपने यहां पटाखों को बैन कर दिया है ।

महाराष्ट्र

शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कोविड 19 के रोकथाम को लेकर दिशानिर्देश जारी किए गए थे. इस दौरान सरकार की तरफ से महाराष्ट्र में रह रहे लोगों से आग्रह किया गया के वे पटाखे न फोड़ें. लेकिन नागरिक निकाय, बृहन्मुंबई नगर निमम ने शहर में पटाखों को सार्वजनिक स्थानों पर फोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ हीं बीएमसी ने कहा कि आदेशों का उल्लंघन करने पाए जाने पर जुर्माना भी वसूला जाएगा.

कर्नाटक

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को दीपावली के त्योहार और देश में फैली महामारी को देखते हुए एहतियात के तौर पर पटाखों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया. उन्होंने कहा कि हमने इस बाबत चर्चा कर यह फैसला लिया है कि दीपावली पर पटाखों के इस्तेमाल पर बैन लगाया जाएगा. उन्होंने बताया कि उन्होंने कोरोना महामारी के मद्देनजर इस फैसले को लिया है.

पश्चिम बंगाल

कोलकाता में दीपावली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन इस साल इस शहर की दीपावली पटाखे वाली नहीं रहेगी. क्योंकि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोरोना महामारी के मद्देनजर दिवाली, कालीपूजा, जगद्धात्री पूजा और छठ पूजा के अवसर पर पटाखों की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया है.

राजस्थान

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार के ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार ने कोविड 19 के रोगियों की स्वास्थ्य की रक्षा के लिए और साथ ही पटाखों से निकलने वाले जहरीले धुए से जनता को बचाने के लिए पटाखे की बिक्री और फोड़ने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करने पर उक्त व्यक्ति से 2000 रुपये तक का जुर्माना लिया जाएगा.

सिक्किम

सिक्किम सरकार ने भी कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए पटाखों के खरीद और बिक्री साथ ही पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध लगा चुकी है.

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH