छत्तीसगढ़ - सांसद बृजमोहन अग्रवाल थामेंगे कांग्रेस का हाथ?? , पूर्व मंत्री के इस बयान से मचा हड़कंप
रायपुर , 14-10-2024 11:39:15 PM
रायपुर 14 अक्टूबर 2024 - आगामी दिनों में देश के कई विधानसभा सीटों पर उप चुनाव होना है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग कभी तारीखों का ऐलान कर सकती है। निर्वाचन आयोग की ओर से तारीखों की घोषणा किए जाने से पहले पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बयान ने सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया है।
दरअसल पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल की नाराजगी अब भी कायम है। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि बृजमोहन अग्रवाल अभी भी कांग्रेस के संपर्क में हैं और विधानसभा उपचुनाव में इस नाराजगी का असर देखने को मिल सकती है।
बता दें कि फिलहाल बृजमोहन अग्रवार रायपुर से सांसद हैं। इससे पहले वे रायपुर दक्षिण सीट से विधायक चुने गए और साय सरकार में मंत्री भी थे। लेकिन लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। बृजमोहन के इस्तीफे के बाद कांग्रेसियों ने दावा किया था कि वो पार्टी से नाराज चल रहे हैं, लेकिन खुद सांसद अग्रवाल ने इन दावों को खारिज किया था।
















