मछली व्यवसायी की गोली मार कर हत्या , आक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस पर हमला , सड़क पर टायर जला कर उग्र प्रदर्शन ,,

बिहार , 07-11-2020 4:04:42 AM
Anil Tamboli
मछली व्यवसायी की गोली मार कर हत्या , आक्रोशित भीड़ ने किया पुलिस पर हमला , सड़क पर टायर जला कर उग्र प्रदर्शन ,,
गोपालगंज 06 नवम्बर 2020 - बिहार के गोपालगंज में बाइक सवार बदमाशों ने मछली व्यवसायी को गोली मार दी. हमलावर मौके से फरार हो गये. घायल व्यवसायी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया.  

गोपालगंज जिले के मीरगंज थाने के सबेया मोड़ की ये घटना है. रूपनचक गांव के रहने वाले मछली व्यवसायी जय बहादुर सिंह अपने भतीजे के साथ सबेया मोड़ पर चाय पीने पहुंचे थे. बताया गया है कि जैसे ही जय बहादुर बाइक से उतरकर होटल की ओर बढ़े, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. गोली लगने से जय बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गये. फायरिंग के बाद मची अफरातफरी के बीच बदमाश मौके से भाग निकले. लोगों की मदद से उन्हें हथुआ के अनुमंडलीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

फायरिंग के बाद अफरातफरी

मछली व्यवसायी की मौत की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. घटना से आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर से हंगामा करते हुए शव को हथुआ मोड़ पर रख दिया. इस दौरान रोड जामकर प्रदर्शन किया गया. बीच सड़क पर टायर जला दिये गये.

हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस भी आक्रोशित भीड़ का निशाना बन गई. लोगों ने पुलिस के वाहनों पर हमला कर दिया. हालात बेकाबू होते देख मौके पर हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने कई थाने की पुलिस को बुला लिया. सूचना पर एसपी मनोज कुमार तिवारी भी पहुंच गए. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मामला शांत कराया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डेढ़ माह पूर्व मृतक मछली व्यवसायी जय बहादुर सिंह जेल से छूट कर घर आया था. हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है, पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करते हुए बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।

सोर्स - आज तक

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH