फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ , 17 गिरफ्तार , ऐसे करते थे ठगी , अगर आप भी टेक्निकल सपोर्ट के लिए करते है यह काम तो रहिये सावधान ,,

देश , 07-11-2020 3:36:43 AM
Anil Tamboli
फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ , 17 गिरफ्तार , ऐसे करते थे ठगी , अगर आप भी टेक्निकल सपोर्ट के लिए करते है यह काम तो रहिये सावधान ,,
नई दिल्ली 06 नवम्बर 2020 -  दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फ़र्ज़ी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ कर 17 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये लोग माइक्रोसॉफ्ट के टेक्निकल सपोर्ट के नाम पर विदेशी लोगों को अपनी जालसाज़ी का शिकार बना रहे थे. दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस फ़र्ज़ी कॉल सेंटर के जरिये ये लोग हजारों विदेशियों को करीब 8 करोड़ का लगाया चूना है. पुलिस ने इस कॉल सेंटर के मालिक साहिल दिलावरी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

कंप्यूटर और लैपटॉप पर भेजते थे पॉप अप मैसेज. सिस्टम में वायरस होने का देते थे झांसा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये लोग अपने कॉल सेंटर के जरिए विदेश में बैठे लोगों को उनके कंप्यूटर लैपटॉप पर पॉपअप मैसेज भेजते थे .जिसमें यह कहा जाता था कि उनके सिस्टम में वायरस घुस गया है और यह लोग माइक्रोसॉफ्ट के टेक्निकल सपोर्ट टीम से बोल रहे हैं . इतना ही नहीं कंप्यूटर से वायरस रिमूव करने का झांसा देकर लोगों से बड़ी रकम अपने अकाउंट में डलवा लेते थे. पुलिस के मुताबिक इस फर्जी कॉल सेंटर के सरगना साहिल ने विदेशों में भी अपने अकाउंट खोले हुए थे . एक बार इनके झांसे में आने के बाद जब लोग इनके अकाउंट में पैसे डाल देते थे तब यह विदेशी अकाउंट के अपने नेटवर्क के जरिए पैसा हिंदुस्तान के अपने अकाउंट में ट्रांसफर करवा लेता था.

एचपी प्रिंटर कंपनी के स्टाफ बनकर भी करते थे ठगी

दिल्ली पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने इंटरनेट पर एचपी कॉल सेंटर के नाम से अपना नंबर भी डाले हुए थे . अगर किसी शख्स को अपने प्रिंटर को इंस्टॉल करने में दिक्कत आती थी और फिर वह इंटरनेट से एचपी कंपनी का नंबर सर्च कर इन्हें फोन करता था. तब यह लोग प्रिंटर को ठीक करने के नाम पर उसका सिस्टम रिमोट पर ले लेते थे और फिर उससे वायरस होने की बात कहकर भी उनसे ठगी किया करते थे।

सोर्स - ABP

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - खेत मे अनिल चौहान की लाश मिलने से मची सनसनी, मृतक के बहन ने पुलिस से कही यह बात..
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
रायगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल रद्द, गोंदिया - झारसुगुड़ा पैसेंजर भी नही आएगी सक्ती
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH