छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबने से मेडिकल के छात्र की मौत , पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा , 13/10/2024 1:38:43 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान नदी में डूबने से मेडिकल के छात्र की मौत , पुलिस जांच में जुटी
अंबिकापुर 13 अक्टूबर 2024 - मेंड्रा स्थित नदी में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की डूबने से मौत हो गई. यह हादसा तब हुआ जब मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले चार दोस्त नदी में नहाने गए थे. घटना की सूचना पर पहुंची SDRF की टीम ने शव को बरामद कर लिया है. वहीं पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे सभी छात्र नदी में नहा रहे थे, तभी ईशु चंद्राकर गहरे पानी की ओर बढ़ गया और डूब गया. घटना के बाद SDRF की टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया. कई घंटों की तलाश के बाद, SDRF की टीम ने नदी से ईशु चंद्राकर के शव को बरामद किया. पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद थी और जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि रविवार का अवकाश होने के कारण मेडिकल कॉलेज के छात्र नदी में नहाने गए थे. ईशु चंद्राकर के निधन से उनके परिवार और दोस्तों में शोक का माहौल है. मृतक छात्र की पहचान कवर्धा निवासी ईशु चंद्राकर के रूप में हुई है. फिलहाल, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH