छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी की तारीख आई सामने , 01 नवंबर नही बल्कि इस तारीख से शुरू होगी खरीदी

रायपुर , 13-10-2024 10:53:32 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी की तारीख आई सामने , 01 नवंबर नही बल्कि इस तारीख से शुरू होगी खरीदी
रायपुर 13 अक्टूबर 2024 - छत्तीसगढ़ मे धान खरीदी का सीजन आते ही एक बार फिर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा और विपक्ष में बैठी कांग्रेस पार्टी आमने सामने आ गई है। दोनों ही दलों के नेता धान और किसान के मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हुए हैं। आरोप-प्रत्यारोप के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। 

खबर है कि इस बार प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद विष्णुदेव सरकार के मंत्री टंकराम वर्मा ने दी है। मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस बार प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। 

जबकि कांग्रेस की ओर से लगातार ये मांग की जा रही है कि धान खरीदी 01 नवंबर से शुरू होनी चाहिए। कांग्रेस की इस मांग पर जवाब देते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि हम किसान के बेटे हैं, खेती करते हैं। नंवबर में धान कटाई के बाद धान गीला रहता है और किसानों को धान सुखाना पड़ता है। ऐसे में 15 नवंबर से धान खरीदी किए जाने पर किसानों का धान तैयार हो जाएगा।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने इस बार करीब 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी का लक्ष्य और अनुमान रखा गया है। प्रदेश में 2058 कॉपरेटिव सोसाइटी और 2739 धान उपार्जन केन्द्र इस बार हैं, इससे धान खरीदी की प्रक्रिया में तेजी आएगी। धान खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए कई तरह की सुविधाओं का इंतजाम करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार

छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त

छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH