छत्तीसगढ़ - कार से साउंड सिस्टम चोरी करने के दौरान दरवाजा हुआ लॉक , दम घुटने से चोर की मौत

सूरजपुर , 11-10-2024 10:07:00 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - कार से साउंड सिस्टम चोरी करने के दौरान दरवाजा हुआ लॉक , दम घुटने से चोर की मौत
सूरजपुर 11 अक्टूबर 2024 - सूरजपुर में एक चोर को कार के अंदर चोरी करना महँगा पड़ गया। साउंड सिस्टम चुराने की कोशिश में युवक खुद कार में ही लॉक हो गया। इस दौरान दम घुटने से युवक की मौत हो गई। ये पूरी घटना सूरजपुर जिले के प्रतापपुर चंदौरा मार्ग में स्थित छोटू गैरेज की है। गैरेज के बाहर एक कार खड़ी थी। इस दौरान एक चोर आया और कार में रखे ऑडियो टेप को चुराने की कोशिश करने लगा। 

कार के अंदर घुसने के बाद दरवाजा ऑटोमेटिक लॉक हो गया। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के डर से चोर ने आवाज भी नहीं लगाईं और कार में ही बैठा रहा। जिससे उसकी कार के अंदर ही दम घुटने से मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कार के अन्दर से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चंद्रेली गांव निवासी 22 वर्षीय किरण पंडो के रूप में की गई। किरण पंडो कुछ दिनों से अपनी बुआ के घर सेमई गांव में रह रहा था। बीते शुक्रवार की शाम को बुआ के घर से निकला था।

दरअसल प्रतापपुर चंदौरा मार्ग पर स्थित छोटू गैरेज के किनारे खड़ी खराब कार से तेज बदबू आने लगी। आस पास के लोगों ने गैरेज मलिक छोटू मिस्त्री को इसकी जानकारी दी। छोटू मिस्त्री कार के पास पहुंच और देखा तो कार के स्टेयरिंग के पास वाली सीट में एक युवक की लाश पड़ी थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने कार का गेट तोड़कर शव को निकाला। पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज को खंगाल तो पता चला कि किरण पण्डो शुक्रवार की रात हाथ में पाना पेचकस लेकर चोरी करने के लिए पहुंचा था। पुलिस को जांच के दौरान मृतक के हाथों में एक पेचकस और दो अन्य वाहनों के ऑडियो टेप मिले है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH