छत्तीसगढ़ - रेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार , पुलिस तलाश में जुटी

रायपुर , 11-10-2024 2:44:32 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेप का आरोपी पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार , पुलिस तलाश में जुटी
रायपुर 10 अक्टूबर 2024 - रेप के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में कैद एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया है। बुधवार 9 अक्‍टूबर को उसे कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान वह पुलिस आरक्षक को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया, फरार कैदी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी का नाम संजय भट्टाचार्य है. बताया जा रहा है कि यह कैदी भागते वक्त आरक्षक शिवम दिवेदी का मोबाइल भी अपने साथ लेकर फरार हो गया है. आरक्षक के मुताबिक, जब कैदी ने भागने की कोशिश की, तो उसने उसे पकड़ने के लिए दौड़ लगाई और चिल्लाते हुए मदद की गुहार लगाई। इस दौरान घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी उसे रोकने का प्रयास नहीं किया जिसके चलते संजय तेजी से मौके से भाग निकला।

मामले की सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके। पुलिस घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि कैदी के भागने के समय का सही पता लगाया जा सके। इस मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कैदी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी

जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल

इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत

छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत

सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..

छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार

छत्तीसगढ़ - खेत मे जुआ खेलते बल्लू वर्मा और बसंत सोनी सहित 13 जुआरी गिरफ्तार, लाखो रुपए जप्त

छत्तीसगढ़ - पेट्रोलिंग करने गांव पंहुचे पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, तीन आरक्षकों को आई गंभीर चोट

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH