छत्तीसगढ़ - घर मे तालाबंद कर देवी दर्शन करता रहा परिवार , इधर चोरों ने कर दिया बड़ा कांड

बिलासपुर , 10/10/2024 6:28:01 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - घर मे तालाबंद कर देवी दर्शन करता रहा परिवार , इधर चोरों ने कर दिया बड़ा कांड
बिलासपुर 10 अक्टूबर 2024 - शहर में दुर्गा पूजा के दौरान एक सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है. वंशिका विहार कॉलोनी निवासी श्रीवास परिवार दुर्गा दर्शन करने के लिए शिवरीनारायण और नैला गया हुआ था. इसी बीच अज्ञात चोरों ने मकान में धावा बोल दिया. चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे हीरा, सोने के जेवर और नगदी सहित करीब 4 लाख रुपये का सामान पार कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मामला सकरी थाना क्षेत्र के घुरू वंशिका विहार निवासी पप्पू श्रीवास के घर का है जो निजी कंपनी में हेड टेक्निकल ऑफिसर हैं. वे 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे घर के दरवाजे में ताला लगाकर परिवार के साथ जांजगीर नैला और शिवरीनायण दुर्गा प्रतिमा देखने गए थे. देर रात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर पूरा मकान खंगाल डाला।

आलमारी का लाकर तोड़कर एक नग डायमंड का सेट, सोने का चेन, मंगलसूत्र, एक जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी टॉप्स, सोने की दो अंगूठियां, दो लाकेट, दो फूल्ली, चांदी की 20 बिछिया, अंगूठियां, सिंदूर डिब्बा, एक जोड़ी पायजेब और 2 लाख रुपए नकद चोरी कर लिया गया है. चोरी गए सामान की कुल कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

दूसरे दिन जब वे परिवार के साथ घर लौटे, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला. अंदर जाकर देखा तो सामान अस्त-व्यस्त पड़े थे और लाकर से जेवर और नकद रकम चोरी हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी. पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH