राजधानी रायपुर में आया अनोखा मामला , विवाहिता ने खुद को कुँवारी बता कर की शादी , एक साल तक पति के साथ रहने के बाद ,,

रायपुर , 06/11/2020 6:07:14 AM
Anil Tamboli
राजधानी रायपुर में आया अनोखा मामला , विवाहिता ने खुद को कुँवारी बता कर की शादी , एक साल तक पति के साथ रहने के बाद ,,
रायपुर 06 नवम्बर 2020 - रायपुर के आरंग थाने में एक दुल्हन के खिलाफ 420 का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी युवती के पति का दावा है कि लड़की ने खुद को कुंवारी बताकर उससे शादी की जबकि वो पहले से ही अपने प्रेमी के साथ ब्याह रचा चुकी थी। अब दूसरी शादी के लगभग 01 साल बाद वो प्रेमी के साथ भाग निकली है , सामाजिक रूप से परेशान होने के बाद इस मामले में पीड़ित पति ने युवती के खिलाफ थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।

यह है पूरा मामला - 

तहसील पाटन थाना उतई जिला दुर्ग के रहने वाले विद्यासागर विक्रम सिंह ने इस मामले में शिकायत की है। विद्या पेशे से सरकारी स्कूल में टीचर हैं। इनकी पोस्टिंग शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहरा विकासखंड गुरुर जिला बालोद में है। शादी की आस में सामाजिक पत्रिका में विद्या सागर के पिता ने सुष्मिता डहरिया के बारे में पढ़ा।

सुष्मिता भी सरकारी स्कूल में टीचर है, उसने इस पत्रिका में खुद का बायोडाटा एक कुंवारी युवती के तौर पर दिया था। विद्या सागर का परिवार सुष्मिता के गांव पहुंचा। किसी सामान्य परिवार की तरह रिश्ते की बात पक्की हो गई और 10 मार्च 2019 को सगाई के बाद 28 अप्रैल 2019 को शादी हो गई। 

शादी के बाद सुष्मिता विद्या सागर के साथ बुरा व्यवहार करती थी और सुष्मिता अपने प्रेमी जगत से लगातार बातें करती थीं। वॉट्सएप पर चेटिंग किया करती थी। इसकी जानकारी विद्या सागर को लगी तो उसने सुष्मिता के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की जानकारी जुटाने पर पता चला कि 04 अक्टूबर साल 2016 में वह जगत के साथ रायपुर के आर्य समाज मंदिर में शादी कर चुकी थी। 

पति पत्नी के बीच विवाद चल ही रहा था, इस बीच सुष्मिता अपने प्रेमी के साथ बीते 20 अगस्त को भाग गई। विद्या ने अपनी शिकायत में कहा कि जगत भी पहले से शादीशुदा है। इस तरह से दोनों ने मुझे आर्थिक और सामाजिक रूप से परेशान किया है, मैं इनकी गिरफ्तारी की मांग करता हूं।

युवती ने ऐसा क्यों किया इस बात की जानकारी पुलिस जुटा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - महतारी वंदन योजना से जुड़ी बड़ी खबर, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कही यह बात, अब फिर से..
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - गर्भवती महिला के साथ रेप, आरोपी ने घर मे घुसकर दिया वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
जांजगीर चाम्पा - शराब के नशे में धुत्त होकर बारात ले जाना दूल्हे को पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इनकार
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
सक्ती - ड्यूटी छोड़कर जुआ खेलना आरक्षक मनोज सारथी को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, VIDEO वायरल होते ही..
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - देर शाम तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - घर मे लगे विंडो एसी में ब्लास्ट के बाद लगी आग, हादसे में एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिला नगर पालिका का दर्जा, राजपत्र में हुआ प्रकासन
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
बिलासपुर मेमू लोकल सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे सभी रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
छत्तीसगढ़ - रेत से भरी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में एक युवक की मौत और दो लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH