फेंसिंग वायर में प्रवाहित करंट की चपेट में आया युवक , पुलिस से बचने के लिए आरोपीयो किया कुछ ऐसा जिसे जानकर ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
फेंसिंग वायर में प्रवाहित करंट की चपेट में आया युवक , पुलिस से बचने के लिए आरोपीयो किया कुछ ऐसा जिसे जानकर ,,
जांजगीर चाम्पा 05 नवम्बर 2020 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 04 नवम्बर 2020 को प्रार्थी मलेश राम चौकी पंतोरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने भांजा शांतिलाल बिंझवार पिता रिकैत राम उम्र 35 वर्ष निवासी चिचौली थाना उरगा के साथ अपने साडू अवधराम के घर कंण्ड्रा आया था।

धान काटने के बाद वे दोनो सुबह 4:00 बजे पैदल अपने गांव जा रहे थे कि देवरी ईटा भट्टा के आगे शांतिलाल बिंझवार करंट तार में फंस गया और बेहोश हो गया जिसकी सूचना देने वह गांव गया , गांव के कोटवार के साथ जब प्रार्थी मलेश राम , शांतिलाल जहां बेहोश हुआ था वहाँ पर जाकर देखा तो वह वहाँ पर नहीं था आसपास पता किया कोई जानकारी नहीं मिली।

जिसकी सूचना चौकी पत्तारो में आकर दिया । जिस पर पंतोरा चौकी में गुम इंसान क्र . 09/20 दर्ज किया गया घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर श्रीमती दिनेश्वरी नंद के मार्ग दर्शन पर पतासाजी दौरान मुखबीर तैनात किये गये जिससे क्षेत्र में सक्रिय जंगली जानवर का शिकार करने वाले व्यक्ति सुभाष सिंह कंवर , रामलाल यादव , भास्कर बिंझवार , नवथा विंझवार व सुखसागर बिंझवार द्वारा जंगली जानवर फसाने के लिये बिजली तार लगाना बताये जिससे अज्ञात व्यक्ति के फंस जाने से मौत हो जाने पर पुलिस केश हो जाने के भय से मुहानी के घाट के पास रेत में दफन करना बताया।

आरोपियो की निशानदेही पर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष शव उत्खन्न की कार्यवाही कराकर शव को बरामद किया गया जिसकी पहचान उसके परिजनों द्वारा की गयी।

उक्त कृत्य अपराध सदर का पाये जाने पर चौकी पंतोरा में अपराध क्र . 00/20 धारा 304 , 201 भादवि . धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया प्रकरण के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और विवेचना जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH