छत्तीसगढ़ के एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स को बंधक बना कर कई दिनों तक किया गया सामूहिक दुष्कर्म ,,

सरगुजा , 05-11-2020 5:42:48 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ के एक निजी हॉस्पिटल में कार्यरत नर्स को बंधक बना कर कई दिनों तक किया गया सामूहिक दुष्कर्म ,,
अंबिकापुर 05 नवम्बर 2020 - अम्बिकापुर शहर के एक प्राइवेट हास्पिटल में नर्सिंग का काम करने वाली युवती की करीब तीन महीने पहले जिस युवक से पहचान हुई थी उसी युवक ने धोखे में उसे गांव ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद युवक व उसके दोस्तों ने कई दिनों तक युवती के साथ रेप किया। युवती करीब हफ्तेभर बाद किसी तरह भागकर रविवार को जशपुर के लुडेर गांव से अंबिकापुर पहुंची तब मामला सामने आया। 

पुलिस ने मामले में जशपुर जिले के ग्राम लुडेर निवासी कुलदीप लकड़ा नामक युवक व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि युवती मूलत: बलरामपुर जिले के राजपुर इलाके की रहने वाली है। वह अंबिकापुर के मिशन चौक इलाके में किराए के मकान में रहकर एक प्राइवेट हास्पिटल में काम करती है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलदीप लकड़ा, अजय बंजारे और राजकुमार सिदार को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि करीब तीन महीने पहले युवती और आरोपी की पहचान फेसबुक पर हुई थी। पहले दोनों ने चैटिंग से बातचीत होती थी। इसके बाद मोबाइल पर बातचीत करने लगे और एक दूसरे को चाहने लगे। युवक के झांसे में आकर युवती उसके ऊपर विश्वास करने लगी। युवक ने अंबिकापुर में आकर मुलाकात करने की बात की तो वह तैयार हो गई।

आरोपी युवक 23 अक्टूबर को बाइक से अंबिकापुर आया था। यहां गुदरी में युवती को मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद घूमने की बात कहकर युवती को बाइक से मैनपाट ले गया। यहां से फिर परिजनों से मिलाने की बात कहकर उसे अपने घर ग्राम लुडेर ले गया। युवक के गांव में दो घर हैं। एक में घर में कोई नहीं रहता है। इसी घर में युवती को बंधक बनाकर 31 अक्टूबर तक रखा। इस दौरान युवक के दोस्तों ने उसकी मदद की।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
सक्ती जिले के जुआरी जांजगीर जिले में जुआ खेलते गिरफ्तार, देखे सभी का नाम और पता
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - गांव में बैठक के दौरान उप सरपंच के भतीजे की हत्या, वारदात से मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान आपस मे भिड़े कांग्रेस नेता, जमकर हुई मारपीट
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
छत्तीसगढ़ - सायबर ठगों ने पोर्न वीडियो देखने का आरोप लगाकर युवती को इतना परेशान किया कि उसने,,
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH