छत्तीसगढ़ - रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत , इन 16 रद्द ट्रेनों को फिर से चलाने का लिया फैसला

रायपुर , 30-09-2024 7:02:11 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत , इन 16 रद्द ट्रेनों को फिर से चलाने का लिया फैसला
रायपुर 30 सितंबर 2024 - बिलासपुर-कटनी तीसरी रेललाइन परियोजना के अंतर्गत बिरसिंहपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए यार्ड रिमोडलिंग का काम करने के लिए रेलवे ने दो दिन पहले 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया था। अब रेलवे ने इनमें से 16 ट्रेनों को रिस्टोर कर चलाने की घोषणा कर यात्रियों को बड़ी राहत दी है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि बिरसिंहपुर स्टेशन को तीसरी रेललाइन से जोड़ने का काम 03 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा। इस बीच गरीब रथ, नौतनवा समेत 26 एक्सप्रेस ट्रेनों को 13 दिनों के लिए रद्द करने के साथ ही बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस को दोनों तरफ से परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया गया है।

अब रद ट्रेनों में से 16 ट्रेनों के एक ट्रिप को रिस्टोर कर दिया गया है। पूर्व में रद की गई बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय अनुसार चलेगी। इसी तरह से इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल 11 अक्टूबर, चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर, दुर्ग-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस 11 अक्टूबर, निज़ामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर से चलेगी।

दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 10 अक्टूबर, नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 12 अक्टूबर, चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल 12 अक्टूबर ,अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 12 अक्टूबर, कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल 11 अक्टूबर और चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल 12 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय अनुसार चलेंगी।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH