छत्तीसगढ़ में कोरोना का रफ्तार हो रहा है कम , मंगलवार को मिले सिर्फ इतने नए संक्रमित , देखे मेडिकल बुलेटिन ,,
छत्तीसगढ़ , 04-11-2020 4:36:18 AM
रायपुर 03 नवम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होता जा रहा है। लेकिन दुर्ग ,रायपुर , कोरबा , रायगढ़ , जांजगीर चांपा और बालोद मे स्थिति बरकरार बनी हुई है ।
प्रदेश में मंगलवार को 1724 नए कोरोना पॉजिटिव की पहचान हुई हैं तो 226 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए भी हुए हैं और होम आइसोलेशन 1298 मरीज स्वास्थ्य हुए हैं।
कोरोना संक्रमित और अन्य बीमारियों से ग्रसित 08 लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात 8 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार पूर्व में 50 मौत की जानकारी मिली है। इस प्रकार कुल 58 मौतें की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई है। प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 21770 हैं।
आज राजधानी रायपुर से 143 मरीजों की पहचान हुई है इसी तरह दुर्ग से 140 , राजनांदगांव से 91 , बालोद से 101 , बेमेतरा से 24, कबीरधाम से 15 , धमतरी से 44 , बलौदा बाजार से 48 , महासमुंद से 25 , गरियाबंद से 33 , बिलासपुर से 83 , रायगढ़ से 190 , कोरबा से 219 , जांजगीर चांपा से 182 , मुंगेली से 40 , गौरेला पेंड्रा मरवाही से 11 , सरगुजा से 36 , कोरिया से 31 , सूरजपुर से 19 , बलरामपुर से 19 , जशपुर से 06 , बस्तर से 47 , कोंडागांव से 53 , दंतेवाड़ा से 51 , सुकमा से 16, कांकेर से 36, नारायणपुर से 12 , बीजापुर से 06 और अन्य राज्य से 03 मरीज शामिल हैं।














