छत्तीसगढ़ - ट्रेन में यात्रा के दौरान प्रधान आरक्षक की बिगड़ी तबियत , मौके पर ही हुई मौत

रायपुर , 30-09-2024 4:38:47 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रेन में यात्रा के दौरान प्रधान आरक्षक की बिगड़ी तबियत , मौके पर ही हुई मौत
रायपुर 29 सितंबर 2024 - रायपुर से इलाज करवाकर वापस शहडोल जाने को निकले मध्यप्रदेश पुलिस के प्रधान आरक्षक की ट्रेन में तबियत बिगड़ने के बाद मौत होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद मृतक जवान के शव को पेंड्रा रोड़ रेलवे स्टेशन में उतरवाकर जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है। जहां से कागजी कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौप दिया जाएगा।

पूरा मामला दुर्ग से चलकर भोपाल जाने वाली अमरकंटक एक्सप्रेस का है। जिसमे मध्यप्रदेश शहडोल सोहागपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक विश्वनाथ सिंह मार्को इलाज के लिए रायपुर गए हुए थे और वापसी अमरकंटक एक्सप्रेस से रायपुर से शहडोल जाने को निकले थे। 

उनके साथ उनका एक रिश्तेदार भी था। ट्रेन पेंड्रारोड पहुचने ही वाली थी कि अचानक विश्वनाथ सिंह की तबियत ट्रेन में ही बिगड़ने लगी। घबराहट और बेचैनी की शिकायत के बाद अचानक विश्वनाथ शांत पड़ गए। जिसके बाद ट्रेन में मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल GRP और रेल्वे अधिकारियों को दी। 

सूचना पर ट्रेन में GRP और रेलवे के अधिकारी पहुंचकर तत्काल विश्वनाथ को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरो ने विश्वनाथ को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो विश्वनाथ एक दिन पहले ही रूटीन चेकअप के लिए सोहागपुर से रायपुर गए थे उन्हें ब्लड प्रेशर और शुगर की शिकायत थी। जिसका इलाज चल रहा था। 

वहीं, जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने विश्वनाथ की मौत से पहले घबराहट और बेचैनी की शिकायत को लेकर हार्ट अटैक की आशंका जाहिर की है। फिलहाल परिजनों के पहुचने के बाद अग्रिम कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंपने की बात GRP ने कही है।

ताज़ा समाचार

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH