छत्तीसगढ़ - 04 साल पहले मर चुके रामधन और राम प्रसाद ने गांव में किया बलवा , जाने क्या है मामला

सूरजपुर , 29-09-2024 8:13:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - 04 साल पहले मर चुके रामधन और राम प्रसाद ने गांव में किया बलवा , जाने क्या है मामला
सूरजपुर 29 सितंबर 2024 - क्या कोई मृत व्यक्ति किसी के साथ मारपीट कर सकता है? भले आपको यकीन न हो लेकिन ऐसा हुआ है। आपको जानकर और भी हैरानी तब होगी जब ये जानेंगे कि मार खाने वाले लोगों ने एसपी के पास पहुंचकर शिकायत भी दर्ज कराई है। मारपीट करने वालों की मौत हो चुकी इस बात का खुलासा तब हुआ जब एसपी के आदेश के बाद पुलिस की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। 

दरअसल मामला सूरजपुर जिले के लटेरी थाना क्षेत्र का है, जहां 9 सितंबर को सीताराम नाम का व्यक्ति सूरजपुर SP ऑफिस पहुंचकर गांव के राम प्रसाद, रामधन सहित 11 लोगों के खिलाफ मारपीट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए SP ने लटेरी पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। SP के निर्देश पर पुलिस की टीम जांच में जुट गई और सही तथ्य जुटाने गांव पहुंची। 

गांच पहुंची पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई जब उन्हें पता चला कि मारपीट के आरोपी राम प्रसाद और रामधन की तो साल 2020 और 2021 में ही मौत हो चुकी है। पहले तो पुलिस वालों को ये लगा कि परिवार वाले आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब मृतक के परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया तो उनके होश फाख्ता हो गए। 

ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह था कि जिनकी मृत्यु 4 वर्ष पूर्व हो चुकी है वह किसी के साथ मारपीट कैसे कर सकते हैं? फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, वहीं मृतक के परिजन शिकायतकर्ता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH