छत्तीसगढ़ - मजहर खान के पोल्ट्रीफार्म में बन रहा था माँ बम्लेश्वरी मंदिर में चढ़ने वाला प्रशाद , पड़ा छापा

राजनाँदगाँव , 26/09/2024 3:19:23 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मजहर खान के पोल्ट्रीफार्म में बन रहा था माँ बम्लेश्वरी मंदिर में चढ़ने वाला प्रशाद , पड़ा छापा
राजनांदगांव 26 सितंबर 2024 - तिरूपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावटी घी के बवाल के बाद पूरे देश में इन दिनों मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले प्रसाद की क्वालिटी की जांच शुरू हो गई है. इस बीच छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां खाद्य विभाग ने मजहर खान के एक पोल्ट्री फार्म में छापा मारा है, जहां बड़ी मात्रा में ‘श्री प्रसाद’ नाम से इलायची दाना बनाया जा रहा था।

हैरानी की बात ये है कि जिस पैकेट में ये इलायची दाना बेचा जा रहा था उसमें माता बम्लेश्वरी के भक्तों को गुमराह करने के लिए ये भी लिखा हुआ है कि इसे ‘साफ एवं पवित्र वातावरण में निर्मित’ किया गया है। जहां खाद्य विभाग ने छापा मारा है वहां मुर्गी पालन भी होता है और ये डोंगरगढ़  के ग्राम राका में स्थित है।

यहां से खाद्य विभाग की टीम ने इलायची दाना के सैंपल लिए है. प्रारंभिक पूछताछ में खाद्य विभाग के अधिकारियों को इलायची दाना निर्माण से जुड़ी कोई भी अनुमति के दस्तावेज नहीं मिले है. यहां निर्माण होने वाली प्रसाद की सप्लाई डोंगरगढ़ के माता बम्लेश्वरी मंदिर में प्रसाद बेचने वाले व्यापारियों को होती है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों का दावा है कि पोल्ट्री फार्म उसी परिसर में है, लेकिन वहां काम करने वाले मजदूर अलग है।

अब ये पुलिस और खाद्य विभाग के लिए जांच का विषय है कि माता को चढ़ाए जाने वाला प्रसाद पोल्ट्री ब्यवसाई मजहर खान के यहां नाम बदलकर ‘श्री प्रसाद’ के नाम से कैसे बन रही है. डोंगरगढ़ के जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन धुर्वे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि पोल्ट्री फार्म में इलायची दाना बनाया जा रहा था और इसका सैंपल यहां से जब्त किया गया है।

LR

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH