छत्तीसगढ़ - व्यापम ने एक और भर्ती परीक्षा को किया स्थगित , अभ्यर्थियों में छाई मायूसी
रायपुर , 26-09-2024 6:42:34 PM
रायपुर 26 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल (व्यापम) ने 70 पदों पर होने वाली मत्स्य निरीक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है।
दरअसल, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल द्वारा 29 सितम्बर रविवार को संचालनालय मछली पालन विभाग, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मत्स्य निरीक्षक पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाना था, जिसे अपरिहार्य कारणवंश स्थागित कर दिया गया है।
बता दे कि इससे पहले छत्तीसगढ़ व्यावसायिक मण्डल ने 29 सितम्बर रविवार को उच्च शिक्षा संचालनालय, नवा रायपुर के अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन को भी अपरिहार्य कारणवंश स्थगित कर दिया है।
















