छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों की रहस्यमयी तरीके से हो रही है मौत , 08 लोगो की गई जान , दैवीय प्रकोप की आशंका

मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 25-09-2024 5:12:49 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ग्रामीणों की रहस्यमयी तरीके से हो रही है मौत , 08 लोगो की गई जान , दैवीय प्रकोप की आशंका
मोहला 25 सितंबर 2024 - मोहला जिले के अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम नीचे कोहड़ा में एक माह के भीतर एक के बाद एक 8 लोगों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मौत कैसे हो रही है, इसका क्या कारण है ये फिलहाल रहस्य बना हुआ है।

वहीं एक के बाद एक हो रही मौतों से थर्राए स्थानीय ग्रामीणों ने मौतों के कारण को तलाशने की कोशिश में गांव में बैठक कर इस मसले पर राय शुमारी की. मौतों की असल वजह से ग्रामीण खुद अनजान हैं. वहीं आशंका इस बात पर भी जताई जा रही है कि इन मौतों के पीछे कहीं ये कोई दैवीय प्रकोप तो नहीं? ऐसे में ग्रामीण स्वास्थ्यगत कारणों के साथ दैवीय प्रकोप की भी पड़ताल कर रहे हैं।

दूसरी और जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंडावी ने उक्त मौतों की पुष्टि करते हुए कहा है कि क्षेत्रीय BMO को गांव भेजकर जानकारी ली गई है. कुछ मृतकों ने मौत से पहले स्थानीय डॉक्टर से इलाज करवाया था।

बताया जा रहा है कि पहले एक बुजुर्ग की मौत हुई, और फिर इसके बाद 15 से 20 दिन के अंतराल में एक के बाद एक सात अन्य लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कॉलेज में पढ़ने वाली दो पक्की सहेलियों के अलावा बालिकाएं, युवा, अधेड़ व बुजुर्ग भी शामिल हैं।ग्रामीणों की माने तो नाक से खून निकलने, खून की उल्टी, हरारत सहित अलग-अलग परेशानियों की चपेट में आने के बाद महज एक रात के अंतराल में विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान लोगों की मौत हुई हैं।

गांव के सरपंच, मृत कॉलेज छात्रा के पिता समेत स्थानीय ग्रामीण ने गांव में आयोजित बैठक के दरमियान मौत की इस पहेली पर जानकारी साझा की। मंगलवार की रात कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासनिक आला अफसरों ने निचेकोहडा गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया. इसके साथ ग्रामीणों व मृतकों के परिजनों से मिलकर इन मौतों के कारणों को खंगाला।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH