छत्तीसगढ़ - युवतियों से छेड़खानी विवाद में बीच सड़क पर चला चाकू , एक युवक की हालत गंभीर

बिलासपुर , 24/09/2024 12:33:59 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - युवतियों से छेड़खानी विवाद में बीच सड़क पर चला चाकू , एक युवक की हालत गंभीर
बिलासपुर 24 सितंबर 2024 - बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में बीच सड़क पर चाकूबाजी का वीडियो सामने आया हैं। छेड़खानी के विवाद में युवक को चाकू मार दिया जिसके बाद आरोपी अपनी स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बाकि आरोपियों की तलाश जारी है मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम दीपांशु साहू (23) अपने दोस्तों के साथ अपने गांव पेंडारी में था। इसी दौरान उसके दोस्त हर्ष साहू ने मोबाइल पर काल किया। उसने बताया कि कुछ युवकों ने गनियारी के पास उसकी बाइक की चाबी छीन ली। इस पर दीपांशु अपने तीन दोस्तों के साथ गनियारी आया। यहां पता चला कि चाबी लूटने वाले कोटा की ओर भाग निकले। दीपांशु अपने दोस्तों के साथ चाबी छीनने वाले के पीछे गया। 

कोटा के पेट्रोल टंकी के आगे मौहारखार स्थित होटल 24 कैरेट के सामने स्कूटी सवार लड़के खड़े हो गए। उनसे जाकर मारपीट का कारण पूछने पर चाबी लूटने वालों ने दीपांशु, हर्ष और उनके दोस्तों की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के बीच किसी ने दीपांशु को चाकू मार दिया। हमले में लहूलुहान युवक को छोड़कर हमलावर भाग निकले। 

दोस्तों ने घायल दीपांशु को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम तत्काल अस्पताल पहुंच गई। तब तक डाक्टरों ने घायल को सिम्स रेफर कर दिया था। पुलिस ने घायल के दोस्तों से पूछताछ की है।

जांच के दौरान पता चला कि हमलावर युवक अपनी स्कूटी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली है। इसके आधार पर हमलावर युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
बड़ी खबर - 19 जुलाई तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश, इस वजह से लिया गया फैसला
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH